return to news
  1. Marico Q4 Results: नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर ₹391 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में भी 22% उछाल, डिविडेंड घोषित

मार्केट न्यूज़

Marico Q4 Results: नेट प्रॉफिट 14% बढ़कर ₹391 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में भी 22% उछाल, डिविडेंड घोषित

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 14:38 IST

सारांश

Marico का EBITDA मार्च तिमाही में 14% बढ़कर ₹521 करोड़ हो गया, जबकि Q4FY25 में यह ₹458 करोड़ था। हालांकि कंपनी का EBITDA मार्जिन इस तिमाही में घटकर 15.63% रह गया, जबकि पिछले साल यह 16.78% था।

शेयर सूची

Marico Q4

Marico Q4: Marico का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू ₹3333 करोड़ रहा।

Marico Q4 Results: FMCG सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Marico ने FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर ₹391 करोड़ रहा। इसके पहले वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹343 करोड़ था। इस बीच Marico के शेयरों में 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त है और यह 785.15 रुपये प्रति शयेर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Marico का रेवेन्यू ₹3333 करोड़ पर

Q4 FY26 में Marico का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू ₹3333 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के ₹2730 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 22% अधिक है। ऑपरेशनल लेवल पर Marico का EBITDA मार्च तिमाही में 14% बढ़कर ₹521 करोड़ हो गया, जबकि Q4FY25 में यह ₹458 करोड़ था। हालांकि कंपनी का EBITDA मार्जिन इस तिमाही में घटकर 15.63% रह गया, जबकि पिछले साल यह 16.78% था।

Marico देगी डिविडेंड

Marico के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए ₹1 के हर इक्विटी शेयर पर ₹4 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह आने वाली 38वीं सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर होगी। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 जुलाई, 2026 है, और अगर शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी दे देते हैं, तो डिविडेंड का भुगतान 5 सितंबर 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख