return to news
  1. Stock Market Wrap: गिरावट के बाद बाजार की वापसी, Sensex में मामूली बढ़त, Nifty 23416 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: गिरावट के बाद बाजार की वापसी, Sensex में मामूली बढ़त, Nifty 23416 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan, Eternal, ITC, SBIN और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, Bajaj FinServ, UltraTech Cement, HCL Tech और HUL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 4 जून को शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 13.84 अंकों की मामूली तेजी रही और यह 74,360.01 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 10.95 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 23416.55 के स्तर पर पहुंच गया। आज दिन की शुरुआत बाजार के लिए अच्छी नहीं रही थी और Sensex करीब 539 अंक लुढ़ककर 73,807.30 के स्तर पर चला गया था। हालांकि बाद में बाजार ने मजबूत वापसी की। बता दें कि एक समय पर Sensex करीब 200 अंक बढ़कर 74,544.24 के स्तर पर पहुंच गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, Eternal में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan, Eternal, ITC, SBIN और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, Bajaj FinServ, UltraTech Cement, HCL Tech और HUL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.44 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.49 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ऑटो, FMCG सेक्टर्स में बढ़त

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में रही और ये दोनों 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी IT और मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

इन वजहों से बाजार में आई रिकवरी

बाजार में आज की शानदार रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार विदेशी निवेशकों (FII/FPI) को सरकारी बॉन्ड में निवेश पर टैक्स से छूट देने की तैयारी कर रही है। CNBC-TV18 ने बताया कि इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार अध्यादेश भी ला सकती है। इससे बाजार को सपोर्ट मिला। इसके अलावा इजरायल और लेबनान ने संघर्ष खत्म करने के लिए सीजफायर लागू करने पर सहमति जताई है। क्रूड ऑयल की कीमत में भी आज हल्की कमी नजर आई, जिससे मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख