return to news
  1. Stock Market Wrap: FIIs की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट, Sensex 291 अंक उछला, Nifty 24102 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FIIs की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट, Sensex 291 अंक उछला, Nifty 24102 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Sun Pharma, RIL, Infosys और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Asian Paints, Titan, ITC, Power Grid और Trent के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन शानदार रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 291.17 अंकों की तेजी रही और यह 77094.07 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 89.80 अंक बढ़कर 24102.9 के स्तर पर बंद हुआ है। एक समय पर Sensex में करीब 525 अंकों की रैली थी और यह 77,325.56 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार में हल्की गिरावट भी नजर आई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, Sun Pharma में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Sun Pharma, RIL, Infosys और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Asian Paints, Titan, ITC, Power Grid और Trent के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.64 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी फार्मा समेत कई इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा करीब 1.50 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 1 फीसदी तक की तेजी देखी गई। निफ्टी ऑटो, IT, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स गिराट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में आज क्यों आई तेजी?

अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत सकारात्मक रही है। दोनों देश इस बात पर राजी हो गए हैं कि वे आने वाले 60 दिनों के अंदर फाइनल डील साइन कर लेंगे। इससे निवेशकों के मन से युद्ध और अनिश्चितता का डर खत्म हुआ है। इसके अलावा आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.59 फीसदी घटकर 78.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दूसरी तरफ 19 जून को FIIs ने बाजार में ₹4859.07 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख