return to news
  1. Stock Market Wrap: 4 दिनों की गिरावट के बाद बाजार की वापसी, Sensex 382 अंक चढ़ा, Nifty 23483 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: 4 दिनों की गिरावट के बाद बाजार की वापसी, Sensex 382 अंक चढ़ा, Nifty 23483 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra और Adani Ports के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, Axis Bank, Power Grid, ICICI Bank और Bajaj Finserv के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

IT Stocks

IT Stocks: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 02 जून को लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 382.50 अंकों की तेजी रही और यह 74649.84 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 100.95 अंकों की बढ़त के साथ 23483.55 के लेवल पर बंद हुआ है। शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग एक बड़ी वजह रही। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS, Infosys में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra और Adani Ports के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, Axis Bank, Power Grid, ICICI Bank और Bajaj Finserv के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.23 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी IT में तगड़ा उछाल

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी IT इंडेक्स में रही और यह 4 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में आज क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। पिछले 4 कारोबारी दिनों में Sensex करीब 3 फीसदी लुढ़क चुका है। इसके चलते कई बेहतर शेयर कम भाव पर मिल रहे हैं। ऐसे में वैल्यू बाइंग के चलते बाजार को सपोर्ट मिला है। पिछले कुछ दिनों से IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में ही यह इंडेक्स करीब 7.60 फीसदी उछल चुका है। इन वजहों से आज बाजार ने मजबूत वापसी की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख