return to news
  1. Stock Market Wrap: US-Iran ने फिर बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 150 अंक लुढ़का, Nifty 23161 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: US-Iran ने फिर बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 150 अंक लुढ़का, Nifty 23161 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, Adani Ports, Eternal, BEL, Bajaj Finance और HCL Tech जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ ICICI Bank, M&M, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 जून को निवेशकों ने बिकवाली की। इसके चलते आज के कारोबार में BSE Sensex में 150.63 अंकों की गिरावट रही और यह 73,832.55 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 53.35 अंक टूटकर 23161.60 के स्तर पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसी स्थिति बनती दिख रही है। इसके चलते क्रूड ऑयल में भी उछाल आया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, Adani Ports में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, Adani Ports, Eternal, BEL, Bajaj Finance और HCL Tech जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ ICICI Bank, M&M, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.72 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.58 फीसदी की कमजोरी नजर आई।

IT समेत इन सेक्टर्स पर दिखा दबाव

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में रही और यह इंडेक्स करीब 1.50 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी 1 फीसदी तक लुढ़क गया।

निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया करीब 2 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

बाजार में क्यों आई गिरावट?

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान के अंदर कई ठिकानों पर हमले किए हैं। दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।

इस बीच IRGC ने दावा किया कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को एक बार फिर बंद कर दिया है। वहीं अमेरिका का कहना है कि यह समुद्री रास्ता पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। इस बीच कच्चे तेल का भाव भी उछल गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख