return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार ने शानदार तेजी के बाद गंवाई बढ़त, Sensex 64 अंक चढ़ा, Nifty 23214 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार ने शानदार तेजी के बाद गंवाई बढ़त, Sensex 64 अंक चढ़ा, Nifty 23214 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, Tata Steel, Bajaj Finserv, Titan और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HUL, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और ITC जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आई।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 10 जून का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज इंट्राडे में BSE Sensex में करीब 700 अंकों की शानदार तेजी देखी गई। हालांकि बाद में बाजार ने अपनी इस बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। आज Sensex में सिर्फ 64.42 अंकों की तेजी रही और यह 73983.18 के स्तर पर बंद हुआ है। दूसरी तरफ Nifty 50 में 27.15 अंकों की कमजोरी रही और यह 23,214.95 पर आ गया। बाजार में इस कमजोरी के लिए जियो पॉलिटिकल टेंशन और प्रॉफिट बुकिंग जैसे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Tata Steel में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, Tata Steel, Bajaj Finserv, Titan और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HUL, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और ITC जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1.64 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 1.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

रियल्टी, मेटल समेत ये इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में रही और ये दोनों करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गए। वहीं, निफ्टी मेटल भी 1.75 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

निफ्टी PSU बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1.50 फीसदी की कमजोरी नजर आई। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, IT, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त?

शेयर बाजार ने आज शानदार तेजी के बाद अचानक बढ़त गंवा दी, जिसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 4,566.03 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके साथ ही कल और आज की तेजी के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार में कमजोरी आई।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी जारी है और शांति समझौता अधर में लटक गया है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में भी हल्की बढ़त नजर आ रही है। इन सभी वजहों का असर आज बाजार पर दिखा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख