return to news
  1. AMFI Data: मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 40% घटा निवेश, Gold ETF में ₹725 करोड़ की निकासी

बिजनेस न्यूज़

AMFI Data: मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 40% घटा निवेश, Gold ETF में ₹725 करोड़ की निकासी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 11:39 IST

सारांश

AMFI Data: स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप फंड्स तीनों में निवेश घटा है। स्मॉलकैप फंड्स में निवेश 28.2%, मिडकैप फंड्स में 33.2% और लार्जकैप फंड्स में 36.9% कम हुआ है। इससे पता चलता है कि निवेशक लगभग सभी इक्विटी कैटेगरी में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

Mutual Fund

Mutual Fund: डेट म्यूचुअल फंड्स से मई में ₹96,949 करोड़ निकाले गए।

AMFI Data: मई 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश की रफ्तार में सुस्ती नजर आई है। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक मई में इक्विटी फंड्स में ₹22,908 करोड़ का शुद्ध निवेश आया, जबकि अप्रैल में यह ₹38,440 करोड़ था। इसका मतलब है कि इक्विटी फंड्स में निवेश 40 फीसदी घट गया है। यह निवेश पिछले एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और बाजार में बढ़ी अस्थिरता रही, जिसके चलते निवेशकों ने नए निवेश में सावधानी बरती।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्मॉल, मिड और लार्जकैप फंड्स तीनों में घटा निवेश

स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप फंड्स तीनों में निवेश घटा है। स्मॉलकैप फंड्स में निवेश 28.2%, मिडकैप फंड्स में 33.2% और लार्जकैप फंड्स में 36.9% कम हुआ है। इससे पता चलता है कि निवेशक लगभग सभी इक्विटी कैटेगरी में सतर्क रुख अपना रहे हैं। पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग की बात करें तो मई में ₹64,004 करोड़ का शुद्ध निकासी दर्ज हुआ। इसके उलट अप्रैल में उद्योग में ₹3.22 लाख करोड़ का शुद्ध निवेश आया था। इस बदलाव की मुख्य वजह डेट म्यूचुअल फंड्स से बड़ी निकासी रही।

डेट म्यूचुअल फंड्स

डेट म्यूचुअल फंड्स से मई में ₹96,949 करोड़ निकाले गए, जबकि अप्रैल में इन फंड्स में ₹2.47 लाख करोड़ का निवेश आया था। डेट फंड्स में अक्सर बड़ी संस्थाओं और कंपनियों के निवेश के कारण महीने-दर-महीने बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

हाइब्रिड फंड्स

हाइब्रिड फंड्स, जो इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं, उनमें मई में ₹10,560 करोड़ का निवेश आया। यह अप्रैल के ₹20,565 करोड़ से कम है, लेकिन निवेशकों की रुचि इस कैटेगरी में बनी हुई है।

ETF और इंडेक्स आधारित निवेश उत्पादों को शामिल करने वाली "अन्य योजनाओं" में मई में सिर्फ ₹362 करोड़ का निवेश आया। अप्रैल में इस कैटेगरी में ₹20,082 करोड़ और मार्च में ₹30,768 करोड़ का निवेश आया था, इसलिए इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली।

रिटायरमेंट और बच्चों के भविष्य से जुड़ी सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीम्स में निवेश स्थिर रहा। मई में इन योजनाओं में ₹270 करोड़ का शुद्ध निवेश आया।

Gold ETF

गोल्ड ETF में भी मई के दौरान ₹725 करोड़ की निकासी हुई। अप्रैल में इन फंड्स में ₹3,040 करोड़ का निवेश आया था। इससे संकेत मिलता है कि सोने से जुड़े फंड्स में निवेशकों की रुचि फिलहाल कम हुई है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक AMFI के CEO Venkat Chalasani के अनुसार कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी वजह से निवेशकों ने फिलहाल थोड़ा संभलकर निवेश करना बेहतर समझा।

अगला लेख