return to news
  1. Reliance-Meta की बड़ी AI डील, जामनगर में बनेगा 168 MW का डेटा सेंटर, शेयरों में उछाल

मार्केट न्यूज़

Reliance-Meta की बड़ी AI डील, जामनगर में बनेगा 168 MW का डेटा सेंटर, शेयरों में उछाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 09:33 IST

सारांश

Reliance ने कहा कि यह भारत में Meta का पहला "बिल्ट-टू-सूट" डेटा सेंटर होगा, यानी इसे खास तौर पर Meta की जरूरतों के हिसाब से बनाया जाएगा। यह भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

शेयर सूची

RIL

Reliance Industries: पिछले 1 महीने में इसके शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में आज 10 जून को जमकर खरीदारी हो रही है। आज यह स्टॉक BSE पर 1.61 फीसदी उछलकर 1292 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दरअसल, Meta ने रिलायंस के साथ भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ा एक बड़ा डेटा सेंटर बनाने की साझेदारी की है। यह डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में बनेगा और इसकी क्षमता 168 मेगावाट होगी। इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा शेयर पर बढ़ा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RIL और Meta के बीच साझेदारी

इस साझेदारी के तहत Meta द्वारा गुजरात के जामनगर में 168 मेगावाट का एक डेटा सेंटर बनाया जाएगा। Meta इस डेटा सेंटर की क्षमता को लीज पर लेगी और जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ा भी सकेगी। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने कहा कि यह निवेश भारत के प्रति Meta की मजबूत कमिटमेंट को दिखाता है और कंपनी के AI व डिजिटल उत्पादों को ताकत देगा।

Reliance ने कहा कि यह भारत में Meta का पहला "बिल्ट-टू-सूट" डेटा सेंटर होगा, यानी इसे खास तौर पर Meta की जरूरतों के हिसाब से बनाया जाएगा। यह भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

समझौते के तहत Reliance डेटा सेंटर का डिजाइन, निर्माण, बिजली, नेटवर्क कनेक्टिविटी और रोजाना संचालन जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यानी पूरा प्रोजेक्ट Reliance ही संभालेगी और Meta सिर्फ इसकी क्षमता का उपयोग करेगी।

रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा डेटा सेंटर

यह डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा और इसे ठंडा रखने के लिए समुद्र के पानी को साफ करके इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पर्यावरण पर असर कम पड़ेगा। Reliance के चेयरमैन Mukesh Ambani ने कहा कि यह साझेदारी भारत के डिजिटल और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। उनके मुताबिक जामनगर आने वाले समय में दुनिया के बड़े AI कंप्यूटिंग केंद्रों में शामिल हो सकता है।

RIL के शेयरों का प्रदर्शन

RIL के शेयर लंबे समय से दबाव में हैं। पिछले 1 महीने में इसके शेयरों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 16 फीसदी गिरा है। इस साल अब तक इसके निवेशकों को 18 फीसदी का नुकसान हो चुका है। वहीं पिछले 1 साल में भी इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख