return to news
  1. Gold ETF में घटा निवेशकों का भरोसा, मई में निकाल लिए 725 करोड़ रुपये

पर्सनल फाइनेंस

Gold ETF में घटा निवेशकों का भरोसा, मई में निकाल लिए 725 करोड़ रुपये

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 10, 2026, 13:16 IST

सारांश

Gold ETF ऐसे फंड होते हैं जो सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं। इनमें निवेश करके लोग बिना फिजिकल सोना खरीदे और सुरक्षित रखे सोने में निवेश कर सकते हैं। भारत में फिलहाल 25 Gold ETF स्कीम उपलब्ध हैं। मई के अंत तक इनका कुल AUM ₹1.84 लाख करोड़ था।

Gold ETF

Gold ETF: सोने की कीमतों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी आई है। (Image: Gold ETF: सोने की कीमतों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी आई है। (Image: Shutterstock)

Gold ETF: मई 2026 में एक बार फिर गोल्ड ETF में निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, मई में Gold ETF से ₹725 करोड़ की शुद्ध निकासी हुई। इससे पहले अप्रैल में Gold ETF में ₹3040 करोड़ का निवेश आया था। यह पिछले एक साल से ज्यादा समय में पहली बड़ी निकासी है। इससे पहले अप्रैल 2025 में Gold ETF से मामूली ₹5.82 करोड़ की निकासी हुई थी। यानी लंबे समय से Gold ETF में लगातार निवेश आ रहा था, लेकिन मई में यह ट्रेंड टूट गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या होता है Gold ETF

Gold ETF ऐसे फंड होते हैं जो सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं। इनमें निवेश करके लोग बिना फिजिकल सोना खरीदे और सुरक्षित रखे सोने में निवेश कर सकते हैं। भारत में फिलहाल 25 Gold ETF स्कीम उपलब्ध हैं। मई के अंत तक इनका कुल AUM ₹1.84 लाख करोड़ था।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी आई है। ऐसे में कई निवेशकों ने मुनाफा बुक करना बेहतर समझा और Gold ETF से पैसा निकाल लिया। जब किसी एसेट में तेज़ रिटर्न मिल जाता है, तो निवेशक अक्सर कुछ पैसा निकालकर दूसरे निवेश विकल्पों में लगाते हैं।

इक्विटी फंड्स में भी घटा निवेश

इक्विटी फंड्स में ₹22,908 करोड़ का शुद्ध निवेश आया, जबकि अप्रैल में यह ₹38,440 करोड़ था। इसका मतलब है कि इक्विटी फंड्स में निवेश 40 फीसदी घट गया है। स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप फंड्स तीनों में निवेश घटा है। स्मॉलकैप फंड्स में निवेश 28.2%, मिडकैप फंड्स में 33.2% और लार्जकैप फंड्स में 36.9% कम हुआ है। इससे पता चलता है कि निवेशक लगभग सभी इक्विटी कैटेगरी में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख