return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 394 अंक उछला, Nifty 23242 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 394 अंक उछला, Nifty 23242 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, ICICI Bank, SBIN, Bajaj Finance और Trent के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, Titan, Power Grid, Tech Mahindra और Bharti Airtel के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार ने आज 09 जून को शानदार वापसी की है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 394.50 अंकों की तेजी रही और यह 73,918.76 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 119.10 अंक बढ़कर 23242.10 के लेवल पर बंद हुआ है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। इस खबर के बीच आज कच्चे तेल के भाव में गिरावट आई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, ICICI Bank में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, ICICI Bank, SBIN, Bajaj Finance और Trent के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, Titan, Power Grid, Tech Mahindra और Bharti Airtel के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1.40 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी करीब 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

ज्यादातर इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह 3.50 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी 1.50 फीसदी से ज्यादा उछल गए।

निफ्टी ऑटो में करीब 1.35 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी IT और मीडिया इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में आज क्यों आई रैली

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। पिछले कुछ दिनों से पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले रोकने की बात कही है। आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार दिखा। इन वजहों से बाजार ने आज रिकवरी दिखाई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख