return to news
  1. Hexagon Nutrition IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 20 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Hexagon Nutrition IPO: आखिरी दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 20 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 12:30 IST

सारांश

Hexagon Nutrition का इश्यू एक मेनबोर्ड आईपीओ है जो कि 5 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 42-45 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी इसके जरिए 138.87 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है।

Hexagon Nutrition IPO

Hexagon Nutrition IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 10 जून को किए जाने की संभावना है।

Hexagon Nutrition के IPO में आज 09 जून को सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक यह पब्लिक इश्यू अब तक 20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसे कुल 43,19,71,263 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2,16,02,008 शेयर हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) ने किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hexagon Nutrition IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.56 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 54.98 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 16.10 गुना
  • टोटल- 20 गुना
  • (BSE, 09 Jun 2026 | 12:27:00 PM)

Hexagon Nutrition IPO के बारे में

Hexagon Nutrition का इश्यू एक मेनबोर्ड आईपीओ है जो कि 5 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 42-45 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी इसके जरिए 138.87 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है, जिसके तहत 3.09 करोड़ शेयरों की बिक्री की जा रही है।

सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 जून को किए जाने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 12 जून को होगी। क्युमुलेटिव कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इसकी रजिस्ट्रार है।

Hexagon Nutrition का बिजनेस

Hexagon Nutrition की स्थापना 1993 में हुई थी। यह एक रिसर्च आधारित न्यूट्रिशन कंपनी है, जो लोगों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने वाले कई उत्पादों का विकास और निर्माण करती है। कंपनी माइक्रोन्यूट्रिएंट प्रीमिक्स, वेलनेस और क्लिनिकल न्यूट्रिशन उत्पाद, चिकित्सीय फॉर्मूलेशन और रेडी-टू-यूज फूड जैसे उत्पाद बनाती है।

कंपनी का कारोबार सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी भी है। Hexagon Nutrition के भारत में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो महाराष्ट्र के नासिक और तमिलनाडु के चेन्नई व तूतीकोरिन (Thoothukudi) में स्थित हैं। इसके अलावा कंपनी का एक उत्पादन केंद्र उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में भी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख