return to news
  1. CMR Green Tech की 10 जून को कैसी हो सकती है लिस्टिंग? निवेशकों की टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

CMR Green Tech की 10 जून को कैसी हो सकती है लिस्टिंग? निवेशकों की टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 09, 2026, 15:02 IST

सारांश

IPO को सबसे ज्यादा समर्थन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) से मिला, जिनका हिस्सा 270 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 172 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 27 गुना से ज्यादा भरा गया।

CMR Green Tech IPO

CMR Green Tech IPO: इस आईपीओ का इश्यू साइज 630.88 करोड़ रुपये है।

CMR Green Tech का IPO अब शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार है। कंपनी के शेयर कल यानी 10 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस आईपीओ का इश्यू साइज 630.88 करोड़ रुपये है। इसे निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 127 गुना सब्सक्राइब हो गया। जिन निवेशकों को IPO अलॉट हुए हैं, उनकी नजर अब लिस्टिंग पर टिक गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे सब्सक्रिप्शन आंकड़े?

IPO को सबसे ज्यादा समर्थन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) से मिला, जिनका हिस्सा 270 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 172 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 27 गुना से ज्यादा भरा गया। यह मजबूत निवेशक रुचि कंपनी की लिस्टिंग को लेकर सकारात्मक माहौल का संकेत देती है।

ग्रे मार्केट का क्या है अपडेट

ग्रे मार्केट में भी CMR Green Tech के शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसके शेयर करीब 70 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर यह ट्रेंड बरकरार रहता है, तो शेयर की मजबूत लिस्टिंग हो सकती है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) केवल एक संकेतक है और इसकी कोई आधिकारिक मान्यता नहीं होती।

CMR Green Tech IPO के बारे में

यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था। यानी कंपनी को इस इश्यू से कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। इसके तहत प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक अपने कुछ शेयर बेच रहे हैं। कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी तथा शेयरधारकों को अपने निवेश में लिक्विडिटी मिलेगी।

जिन निवेशकों को शेयर आवंटित हुए हैं, उनके डीमैट खाते में शेयर 9 जून को जमा हो जाएंगे। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले हैं, उन्हें इसी दिन रिफंड भी मिल जाएगा। कंपनी के शेयर 10 जून को सुबह 10 बजे बाजार में कारोबार शुरू करेंगे।

CMR Green Tech का फाइनेंशियल

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 6,666 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है। इसी दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 155 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA भी बढ़कर 304 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में भी कंपनी ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख