return to news
  1. Stock Market: US-Iran टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स ने भी बिगाड़ा बाजार का मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल समेत इन फैक्टर्स ने भी बिगाड़ा बाजार का मूड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 10:45 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका-ईरान टेंशन बढ़ते ही अब क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.17 फीसदी बढ़कर 97.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। भारत अपनी 80 फीसदी से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है।

Stock Market

Stock Market: विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 03 जून को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 930 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 73719.36 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी लगभग 260 अंक टूटकर 23225.50 के स्तर पर आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान की समझौते को लेकर चल रही बातचीत फिलहाल रुक गई है। दोनों देशों के बीच नए हमले की भी खबर है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिलहाल रुक गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे। अमेरिका ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम से इन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है। इसके साथ ही अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के पास स्थित ईरान के Qeshm Island पर हवाई हमले किए और ईरान के सैन्य नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाया।

क्रूड ऑयल में उछाल

अमेरिका-ईरान टेंशन बढ़ते ही अब क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.17 फीसदी बढ़कर 97.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। भारत अपनी 80 फीसदी से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कारोबारी सत्र यानी 2 जून को ही FIIs ने बाजार में ₹8362.92 करोड़ की बड़ी बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बेहद बढ़ गया। FIIs की बिकवाली का असर रुपये की वैल्यू पर भी दिख रहा है।

रुपये में गिरावट

जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और क्रूड ऑयल में उछाल का असर आज रुपये पर भी दिख रहा है। आज भारतीय रुपया 19 पैसे टूटकर 95.45 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर खुला, जिसने घरेलू बाजार के सेंटिमेंट को और बिगाड़ दिया।

IT स्टॉक्स में भारी गिरावट

आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है। इसकी एक वजह प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। छले 3 कारोबारी दिनों में निफ्टी IT इंडेक्स करीब 7.60 फीसदी चढ़ गया था। इस तेजी के बाद अब निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा। आज निफ्टी IT इंडेक्स करीब 4.75 फीसदी लुढ़क गया है, जिसका असर पूरे बाजार पर भी दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख