return to news
  1. एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिसले मुकेश अंबानी, टिकटॉक फाउंडर ने छोड़ा पीछे

बिजनेस न्यूज़

एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिसले मुकेश अंबानी, टिकटॉक फाउंडर ने छोड़ा पीछे

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 13:47 IST

सारांश

कुछ समय पहले तक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स थे, फिर वह दूसरे नंबर पर फिसले, उन्हें पिछाड़ने वाले गौतम अडानी थे। एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप-2 में भारतीय ही थे, लेकिन अब यह समीकरण थोड़ा बदल गया है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स

एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी, मुकेश अंबानी तीसरे नंबर पर फिसले

कुछ समय पहले तक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स थे, फिर वह दूसरे नंबर पर फिसले, उन्हें पिछाड़ने वाले गौतम अडानी थे। एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप-2 में भारतीय ही थे, लेकिन अब यह समीकरण थोड़ा बदल गया है। गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं, लेकिन मुकेश अंबानी अब तीसरे नंबर पर फिसल गए हैं। उन्हें पीछे छोड़ने वाले शख्स हैं, चीन के झांग यिमिंग। टिक-टॉक के फाउंडर झांग यिमिंग की नेटवर्थ अब मुकेश अंबानी से ज्यादा हो गई है। 3 जून यानी कि आज ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी टॉप-20 से आउट हो गए हैं। वहीं गौतम अडानी टॉप-20 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। झांग यिमिंग भी हालांकि टॉप-20 में शामिल नहीं हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दुनिया के सबसे अमीर टॉप-5 नाम

दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के मालिक एलन मस्क बने हुए हैं। एलन मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में 5.64 बिलियन डॉलर जुड़े, जिससे उनकी नेटवर्थ 726 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इसके बाद लैरी पेज, लैरी एलिसन, सर्गी ब्रिन और जेफ बेजोस का नाम आता है। इस तरह से दुनिया के सबसे अमीर लोगों में टॉप-5 नाम अमेरिकी हैं।

एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी

एशिया के सबसे अमीर शख्स की बात करें तो गौतम अडानी ने अपनी स्थिति पहले से मजबूत कर ली है। गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक दिन में 1.61 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 117 बिलियन डॉलर हो गई है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में झांग यिमिंग 21वें नंबर पर हैं। यिमिंग की नेटवर्थ में एक दिन में 24.1 बिलियन डॉलर जुड़े, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 92.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई और इस तरह से उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया।

झांग ने कैसे लगाई इतनी लंबी छलांग?

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में 490 मिलियन डॉलर की सेंध लगी है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 86.9 बिलियन डॉलर पर खिसक गई है। दरअसल एक दिन पहले झांग यिमिंग की नेटवर्थ 68.7 बिलियन डॉलर थी और वह एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट के टॉप-5 से भी बाहर थे। टिकटॉक और बाइटडांस के एआई चैटबॉट डौबाओ की बढ़ती सफलता के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ में भी तेजी से वृद्धि हुई है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख