return to news
  1. RIL और HDFC Bank जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का, निफ्टी 24187 पर बंद

मार्केट न्यूज़

RIL और HDFC Bank जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली, सेंसेक्स 238 अंक लुढ़का, निफ्टी 24187 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 21, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finserv, UltraTech Cement, IndiGo, HCL Tech और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HDFC Bank, RIL, SBIN, TCS और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों ने बिकवाली की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 238.41 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77470.11 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 50.80 अंक टूटकर 24187.70 के लेवल पर आ गया। क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली जैसे फैक्टर्स ने बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finserv समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finserv, UltraTech Cement, IndiGo, HCL Tech और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HDFC Bank, RIL, SBIN, TCS और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.30 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

रियल्टी समेत कई इंडेक्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, IT, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई गिरावट?

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। सेंसेक्स में RIL और HDFC Bank जैसे ज्यादा वेटेज वाले दिग्गज शेयर टॉप लूजर्स रहे, जिसने बाजार पर दबाव बनाया। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर नियंत्रण की कोशिशों के बीच अमेरिका ने ईरान पर लगातार 10वीं रात हमला किया है।

इस बीच क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। 20 जुलाई को विदेशी निवेशकों ने 1121.04 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन सभी वजहों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी और बाजार में बिकवाली बढ़ गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख