return to news
  1. शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, सेंसेक्स 130 अंक उछला, निफ्टी 24078 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार ने गंवाई बढ़त, सेंसेक्स 130 अंक उछला, निफ्टी 24078 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, UltraTech Cement, Bajaj Finance, SBIN और IndiGo जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Power Grid, L&T, Tata Steel, Infosys और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 जुलाई को शानदार तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 130.49 अंकों की तेजी रही और यह 77185.43 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 26.45 अंकों की बढ़त के साथ 24078.50 के लेवल पर बंद हुआ है। आज एक समय पर Sensex ने 592 अंकों के उछाल के साथ 77,646.27 के स्तर को छू लिया था, लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। अमेरिका-ईरान टेंशन समेत कई वजहों से आज बाजार पर दबाव बना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, UltraTech Cement में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, UltraTech Cement, Bajaj Finance, SBIN और IndiGo जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Power Grid, L&T, Tata Steel, Infosys और NTPC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.26 फीसदी तक बढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.69 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

बैंकिंग शेयरों में उछाल

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। निफ्टी सीमेंट सबसे ज्यादा करीब 1.75 फीसदी तक बढ़ गया। निफ्टी PSU बैंक में भी करीब 1 फीसदी की बढ़त देखी गई।

इसके अलावा निफ्टी ऑटो, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी मेटल 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं निफ्टी FMCG, IT, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में क्यों आई कमजोरी?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। बाजार में शुरुआती कारोबार में शानदार रैली के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार नीचे आ गया।

इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं और Strait of Hormuz पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके चलते ब्रेंट क्रूड 1.1% बढ़कर $85.7 प्रति बैरल हो गया है। इन सभी वजहों से आज बाजार में कमजोरी आई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख