return to news
  1. Union Bank of India Q1: जून तिमाही में 10% बढ़ी नेट इंटरेस्ट इनकम, NPA में भी सुधार

मार्केट न्यूज़

Union Bank of India Q1: जून तिमाही में 10% बढ़ी नेट इंटरेस्ट इनकम, NPA में भी सुधार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 13:20 IST

सारांश

Union Bank of India Q1: जून तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी सालाना आधार पर 10 फीसदी का उछाल आया और यह ₹10,037.3 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹9,112.5 करोड़ था।

शेयर सूची

Union Bank of India

Union Bank of India: इस तिमाही में बैंक ने खराब कर्ज के लिए कम रकम अलग रखी।

Union Bank of India Q1 Results: पब्लिक सेक्टर बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज 15 जुलाई को FY26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.57 फीसदी बढ़कर 5,332 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,115 करोड़ रुपये था। तिमाही नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में 0.53 फीसदी की तेजी नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 171.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NII में 10% की बढ़ोतरी

जून तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी सालाना आधार पर 10 फीसदी का उछाल आया और यह ₹10,037.3 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹9,112.5 करोड़ था। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 15.8% बढ़कर ₹8,003 करोड़ हो गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में ₹6,909 करोड़ था।

NPA में भी सुधार, प्रोविजन में कमी

बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला। ग्रॉस NPA घटकर 2.65% हो गया, जो पिछली तिमाही में 2.82% था। वहीं, नेट NPA भी 0.48% से घटकर 0.47% पर आ गया। रुपये के हिसाब से देखें तो ग्रॉस NPA ₹30,400.7 करोड़ से घटकर ₹29,093 करोड़ हो गया। वहीं, नेट NPA भी ₹5,067 करोड़ से घटकर ₹5,017 करोड़ रह गया। यह बैंक की बेहतर एसेट क्वालिटी का संकेत है।

इस तिमाही में बैंक ने खराब कर्ज के लिए कम रकम अलग रखी। प्रोविजन घटकर ₹979 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹1,665 करोड़ था। प्रोविजन में कमी आने से बैंक का मुनाफा बेहतर रहा।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

Union Bank of India के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 2 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसका प्रदर्शन लगभग फ्लैट रहा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 14 फीसदी चढ़े हैं। वहीं पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 19 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। बैंक का मार्केट कैप 1,33,282.75 करोड़ रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख