return to news
  1. India-UK FTA लागू: सस्ती होंगी Jaguar कारें और Scotch Whisky, भारतीय निर्यातकों को भी बड़ा फायदा

बिजनेस न्यूज़

India-UK FTA लागू: सस्ती होंगी Jaguar कारें और Scotch Whisky, भारतीय निर्यातकों को भी बड़ा फायदा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 12:14 IST

सारांश

India-UK FTA: इस समझौते के बाद ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। इनमें Scotch Whisky, सैल्मन मछली, लैम्ब मीट, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। इन पर आयात शुल्क धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

India-UK FTA

India-UK FTA: इसके तहत भारत के करीब 99% निर्यात को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री यानी बिना आयात शुल्क के पहुंच मिलेगी।

India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ कंप्रिहेंसिव इकनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) 15 जुलाई 2026 से लागू हो गया है। यह हाल के वर्षों में भारत के सबसे बड़े व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है। इसके तहत भारत के करीब 99% निर्यात को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री यानी बिना आयात शुल्क के पहुंच मिलेगी। यहां हम समझेंगे कि इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों को क्या फायदे होंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत को क्या फायदा होगा?

इस समझौते से कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट, चमड़ा, जूते, कालीन, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, ऑटो पार्ट्स, केमिकल, कृषि और समुद्री उत्पाद जैसे क्षेत्रों को बड़ा फायदा मिलेगा। इन उत्पादों पर पहले ब्रिटेन में 4% से 16% तक आयात शुल्क लगता था, जो अब खत्म हो जाएगा। इसके अलावा आईटी, वित्तीय सेवाएं और प्रोफेशनल सर्विसेज से जुड़ी भारतीय कंपनियों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।

भारतीय ग्राहकों को क्या मिलेगा?

इस समझौते के बाद ब्रिटेन से आने वाले कई उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। इनमें Scotch Whisky, सैल्मन मछली, लैम्ब मीट, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। इन पर आयात शुल्क धीरे-धीरे कम किया जाएगा।

Jaguar जैसी कारें भी हो सकती हैं सस्ती

भारत पहली बार किसी FTA के तहत ब्रिटेन में बनी पूरी तरह तैयार (CBU) कारों पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती करेगा। 110% आयात शुल्क को चरणबद्ध तरीके से घटाकर 10% किया जाएगा। इससे भविष्य में Jaguar जैसी ब्रिटिश कारें सस्ती हो सकती हैं।

Scotch Whisky पर भी घटेगा टैक्स

Scotch Whisky पर अभी 150% आयात शुल्क लगता है। समझौते के तहत इसे पहले 75% किया जाएगा और अगले 10 साल में घटाकर 40% कर दिया जाएगा। इससे भारत में प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की की कीमतें कम हो सकती हैं।

आईटी कंपनियों को राहत

समझौते के तहत भारत से ब्रिटेन भेजे गए कर्मचारियों के लिए 5 साल तक सोशल सिक्योरिटी योगदान नहीं देना होगा। इससे TCS, Infosys जैसी आईटी कंपनियों की लागत कम हो सकती है।

कुछ उत्पाद समझौते से बाहर

भारत ने ताजे सेब, अखरोट, सोना, स्मार्टफोन और कुछ डेयरी उत्पादों को इस समझौते में शामिल नहीं किया है। वहीं, ब्रिटेन ने चावल, चीनी, मांस और अंडे से जुड़े कुछ उत्पादों को रियायतों से बाहर रखा है।

व्यापार में पहले से दिख रही तेजी

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और ब्रिटेन के बीच कुल व्यापार 8.62% बढ़कर 25.12 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, भारत में ब्रिटेन से आने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) भी बढ़कर 1 अरब डॉलर हो गया। यह समझौता आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने की उम्मीद है।

अगला लेख