return to news
  1. US का ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का प्लान, सेंसेक्स 171 अंक लुढ़का, निफ्टी 24219 पर बंद

मार्केट न्यूज़

US का ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का प्लान, सेंसेक्स 171 अंक लुढ़का, निफ्टी 24219 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 24, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Adani Ports, Bajaj Finserv, BEL और SBIN के शेयरों में नजर आई। दूसरी तरफ Tata Steel, HCL Tech, Infosys, Sun Pharma और HUL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

आज 24 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो पॉजिटिव रही, लेकिन जल्द इसमें बिकवाली का दबाव बढ़ गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 171.72 अंकों की गिरावट रही और यह 77369.11 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 32.95 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24219.05 के लेवल पर क्लोज हुआ है। बाजार में आज की गिरावट के पीछे प्रॉफिट बुकिंग एक बड़ी वजह रही। इसके अलावा अमेरिका ईरान पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, Adani Ports में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Adani Ports, Bajaj Finserv, BEL और SBIN के शेयरों में नजर आई। दूसरी तरफ Tata Steel, HCL Tech, Infosys, Sun Pharma और HUL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ फ्लैट बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ज्यादातर सेक्टर्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी PSU बैंक में रही और यह 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

दूसरी तरफ निफ्टी मेटल 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। वहीं निफ्टी IT और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

शेयर बाजार में आज क्यों आई गिरावट?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने कई सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार पर दबाव बढ़ गया।

इसके अलावा अमेरिका ईरान पर बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट आज सोमवार इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। उन्होंने ईरान पर "इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध" लगाने की धमकी दी है। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि "अगर आर्थिक युद्ध जारी रहा" तो वह खाड़ी से तेल का सारा एक्सपोर्ट बंद कर देगा। इस खबर के बीच निवेशक सतर्क हो गए।

क्रूड ऑयल की कीमत भी 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों ने 21 अगस्त को 542 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन सभी वजहों से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख