return to news
  1. Annu Projects के IPO में 25 अगस्त से निवेश का मौका, कैसा है कारोबार और फाइनेंशियल?

मार्केट न्यूज़

Annu Projects के IPO में 25 अगस्त से निवेश का मौका, कैसा है कारोबार और फाइनेंशियल?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 24, 2026, 13:09 IST

सारांश

Annu Projects के IPO में निवेशक कम से कम 151 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 151 शेयरों के गुणक में ही बोली लगानी होगी। 99 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 14,949 रुपये होगा।

Annu Projects IPO

Annu Projects IPO: अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 648 करोड़ रुपये होगा।

EPC कंपनी Annu Projects अपना IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 25 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 28 अगस्त को बंद होगा। कंपनी इस IPO के जरिए 175.06 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 1.76 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 648 करोड़ रुपये होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है लॉट साइज

Annu Projects के IPO में निवेशक कम से कम 151 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 151 शेयरों के गुणक में ही बोली लगानी होगी। 99 रुपये के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 14,949 रुपये होगा। वहीं, अधिकतम निवेश 1,94,337 रुपये तक हो सकता है।

कंपनी ने IPO में रिटेल निवेशकों के लिए 50 फीसदी शेयर रिजर्व किए हैं। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 40 फीसदी हिस्सा रखा गया है। बाकी 10 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 31 अगस्त को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 2 सितंबर तय की गई है।

IPO से मिले पैसों का क्या करेगी कंपनी?

Annu Projects IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और अपनी जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी करीब 15.4 करोड़ रुपये मशीनरी और उपकरण खरीदने पर खर्च करेगी। इसके अलावा 115 करोड़ रुपये तक की रकम वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

किन सेक्टर में काम करती है कंपनी?

नई दिल्ली स्थित Annu Projects एक EPC कंपनी है। यह टेलीकॉम, सीवरेज और गैस पाइपलाइन जैसे क्षेत्रों में ओवरहेड और अंडरग्राउंड यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेवाएं देती है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय में सीवरेज कारोबार की हिस्सेदारी 52.7 फीसदी रही। टेलीकॉम से 41.5 फीसदी और गैस पाइपलाइन से 4 फीसदी आय आई।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 में Annu Projects की टोटल इनकम 244.59 करोड़ रुपये थी, जबकि FY25 में यह आंकड़ा 182.35 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 33 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की तुलना बाजार में Likhitha Infrastructure, Bondada Engineering, EMS और Suyog Telematics जैसी लिस्टेड कंपनियों से की जाती है। Annu Projects IPO के लिए Mefcom Capital Markets एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख