return to news
  1. ईरान-ओमान समझौते से बाजार को सपोर्ट, सेंसेक्स 373 अंक चढ़ा, निफ्टी 24636 पर बंद

मार्केट न्यूज़

ईरान-ओमान समझौते से बाजार को सपोर्ट, सेंसेक्स 373 अंक चढ़ा, निफ्टी 24636 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 06, 2026, 15:41 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Power Grid, TCS, M&M, IndiGo और Maruti Suzuki के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ SBIN, RIL, BEL, Eternal और Titan जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार में आज 06 अगस्त को तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 373.76 अंकों की बढ़त रही और यह 78,954.76 के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 की बात करें तो यह 11.35 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,636 के लेवल पर लगभग फ्लैट बंद हुआ है। ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से शिपिंग के रास्ते को लेकर एक समझौता करने की तैयारी में हैं। इस खबर के बीच आज क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Power Grid, TCS समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Power Grid, TCS, M&M, IndiGo और Maruti Suzuki के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ SBIN, RIL, BEL, Eternal और Titan जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 0.44 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.44 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ऑटो और रियल्टी सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी मीडिया, ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और सीमेंट इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक आज 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और केमिकल्स इंडेक्स में भी तेजी देखी गई। इसके अलावा निफ्टी फार्मा की फ्लैट क्लोजिंग हुई है।

शेयर बाजार में आज मिला-जुला रुझान

शेयर बाजार में आज मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। ईरान और ओमान के बीच संभावित समझौते की खबर से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। हालांकि अभी भी कई मु्द्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति नहीं बन सकी है। समझौते की दिशा में इस कदम से निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है। इसके साथ ही आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.33 फीसदी लुढ़ककर 79.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इन वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख