return to news
  1. Ardee Industries का IPO दूसरे दिन तक 9 गुना से ज्यादा भरा, रिटेल निवेशक भी जमकर लगा रहे दांव

मार्केट न्यूज़

Ardee Industries का IPO दूसरे दिन तक 9 गुना से ज्यादा भरा, रिटेल निवेशक भी जमकर लगा रहे दांव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 06, 2026, 13:43 IST

सारांश

Ardee Industries नए इश्यू से मिलने वाली कुल रकम में से ₹220 करोड़ का इस्तेमाल अपनी बढ़ती वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करना चाहती है। इसने कर्ज चुकाने के लिए भी ₹20 करोड़ अलग रखे हैं, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

Ardee Industries ipo

Ardee Industries के IPO में 7 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा।

Ardee Industries के IPO को आज 06 अगस्त को भी निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू कुल 9.50 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 55.47 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 5.84 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ में 7 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 50-53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी कुल 425.87 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Ardee Industries IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 1.15 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 19.03 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 10.08 गुना
  • टोटल- 9.50 गुना
  • (BSE, 06 Aug 2026 | 01:32:00 PM)

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी नए इश्यू से मिलने वाली कुल रकम में से ₹220 करोड़ का इस्तेमाल अपनी बढ़ती वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करना चाहती है। इसने कर्ज चुकाने के लिए भी ₹20 करोड़ अलग रखे हैं, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

Ardee Industries IPO की पूरी डिटेल

Ardee Industries के आईपीओ में 320 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 105.87 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। 27 जुलाई को दाखिल RHP के अनुसार प्रमोटर संदीप अग्रवाल और निकुंज अग्रवाल OFS के ज़रिए 99.87 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 अगस्त को होने की उम्मीद है। वहीं BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 12 अगस्त तय की गई है। इस आईपीओ में एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 281 शेयर है। एक रिटेल निवेशक को इसमें मिनिमम ₹14,893 रुपये का निवेश करना होगा। पब्लिक इश्यू से पहले Ardee Industries ने मंगलवार को एंकर इन्वेस्टर्स से ₹128 करोड़ जुटाए हैं।

Ardee Industries क्या करती है?

Ardee Industries Limited की स्थापना साल 1993 में हुई थी। यह एक भारतीय कंपनी है, जो पुराने और इस्तेमाल के बाद बेकार हो चुके बैटरी और नॉन-फेरस स्क्रैप की रीसाइक्लिंग और उनसे उपयोगी धातुएं निकालने का काम करती है। कंपनी का मुख्य फोकस पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ तरीके से रिसाइक्लिंग करना है। Ardee Industries के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बैटरी और एनर्जी स्टोरेज, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटोमोबाइल और केमिकल जैसे कई प्रमुख उद्योगों में किया जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख