return to news
  1. Adani Green Energy Q4 Results: मार्च तिमाही में 34% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 14% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Adani Green Energy Q4 Results: मार्च तिमाही में 34% बढ़ा नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 14% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 15:09 IST

सारांश

Adani Green Energy की मुख्य परिचालन आय यानी रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 14% बढ़कर 3,504 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,073 करोड़ रुपये थी। Adani Green की सबसे बड़ी कमाई बिजली सप्लाई बिजनेस से आती है।

शेयर सूची

Adani Green Energy

Adani Green Energy के रेवेन्यू में मार्च तिमाही में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Adani Green Energy Q4 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने आज 24 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर ₹514 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹383 करोड़ था। Adani Green Energy के शेयरों में नतीजों के बाद 1.84 फीसदी से अधिक की तेजी है और यह BSE पर 1237 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Green Energy का रेवेन्यू 14% बढ़ा

Adani Green Energy की मुख्य परिचालन आय यानी रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 14% बढ़कर 3,504 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,073 करोड़ रुपये थी। Adani Green की सबसे बड़ी कमाई बिजली सप्लाई बिजनेस से आती है। इस सेगमेंट की आय 16% बढ़कर 3,094 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 2,666 करोड़ रुपये थी। यानी पावर सप्लाई बिजनेस ने कंपनी के अच्छे नतीजों में सबसे बड़ा योगदान दिया।

अन्य बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?

उपकरण और सामान की बिक्री से होने वाली आय में गिरावट आई। यह आय 32% घटकर 234 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 358 करोड़ रुपये थी। यानी इस हिस्से में कंपनी को कमजोरी का सामना करना पड़ा। कंपनी के फाइनेंसिंग खर्च भी बढ़े हैं।

मार्च तिमाही में ब्याज और फाइनेंस से जुड़े खर्च करीब 19% बढ़कर 1,626 करोड़ रुपये हो गए, जो पिछले साल 1,368 करोड़ रुपये थे। इससे कंपनी पर लागत का दबाव बढ़ा। कंपनी की प्रति शेयर कमाई यानी EPS भी बेहतर हुई। यह 1.26 रुपये से बढ़कर 2.33 रुपये प्रति शेयर हो गई, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख