return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के करीब ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के करीब ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 25, 2025, 15:50 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Power Grid, Tata Motors, Trent, TCS और Asian Paints के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ BEL, Axis Bank और Bharti Airtel जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव आज लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार निकासी और अमेरिकी वीजा फीस में बढ़ोतरी ने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 555.95 अंकों की गिरावट रही और यह 81159.68 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty 50 में भी 166.05 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24890.85 के स्तर तक टूट गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

4 दिन में निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 25 सितंबर को घटकर 4,57,42,656.05 करोड़ रुपये हो गया। यह 19 सितंबर को 4,66,32,723.37 करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले 4 कारोबारी दिनों में 8.90 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Power Grid, Tata Motors समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Power Grid, Tata Motors, Trent, TCS और Asian Paints के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ BEL, Axis Bank और Bharti Airtel जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स ने भी कराया नुकसान

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.71 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी मेटल को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, IT और ऑटो सेक्टर्स के शेयरों में देखी गई।

सूचकांक (Index)प्रतिशत बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो-0.92
निफ्टी फ़ाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.73
निफ्टी FMCG-0.49
निफ्टी IT-1.27
निफ्टी मीडिया-0.66
निफ्टी मेटल+0.22
निफ्टी फ़ार्मा-0.92
निफ्टी PSU बैंक-0.52
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.14
निफ्टी रियल्टी-1.65
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.77
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-0.72
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.31
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.39
निफ्टी फ़ाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक-1.16
निफ्टी मिडस्मॉल फ़ाइनेंशियल सर्विसेज-0.44
निफ्टी मिडस्मॉल IT व टेलीकॉम-0.60

बाजार में गिरावट के 3 बड़े कारण

लगातार FII की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को शेयर बाजार में 2,425.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि मंगलवार को उन्होंने 3,551.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। FIIs की लगातार बिकवाली बाजार की कमजोरी का मुख्य कारण बनी हुई है। इस साल बाजार पर सबसे बड़ा दबाव FIIs की लगातार बिकवाली का रहा है।

अमेरिका के वीजा नियम का असर

अमेरिका ने 22 सितंबर से नए H-1B वीजा के लिए 88 लाख रुपये की फीस लागू की। इसके चलते आईटी शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें

कच्चे तेल की कीमतें एशियाई बाजार में थोड़ी कम हुईं, जबकि पिछले दिन यह 2.5 फीसदी बढ़कर 1 अगस्त के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से आमतौर पर भारत में महंगाई बढ़ती है और कंपनियों के लिए लागत अधिक होती है, जिससे शेयर बाजार पर दबाव पड़ता है। भारत बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है और ऊर्जा लागत में उतार-चढ़ाव से प्रभावित होता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख