return to news
  1. Jinkushal Industries IPO: पहले ही दिन धड़ाधड़ बोलियां, कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू

मार्केट न्यूज़

Jinkushal Industries IPO: पहले ही दिन धड़ाधड़ बोलियां, कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 25, 2025, 13:10 IST

सारांश

Jinkushal Industries IPO: जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आईपीओ में निवेशक 29 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। इसके जरिए कंपनी 116.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ का प्राइस बैंड 115-121 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके तहत 104.54 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं।

Jinkushal Industries IPO

Jinkushal Industries IPO: जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आईपीओ में निवेशक 29 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं।

Jinkushal Industries IPO: कंस्ट्रक्शन मशीनरी सप्लाई करने वाली कंपनी जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आईपीओ में निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन कुछ ही घंटों में यह आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसे अब तक 75.77 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 67.21 लाख शेयर हैं। इस तरह यह पब्लिक इश्यू अब तक कुल 1.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jinkushal Industries IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.01 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.24 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 1.74 गुना
  • टोटल- 1.14 गुना
  • (BSE, 25 Sep 2025 | 12:36:00 PM)

Jinkushal Industries IPO के बारे में

जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आईपीओ में निवेशक 29 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। इसके जरिए कंपनी 116.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ का प्राइस बैंड 115-121 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके तहत 104.54 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 11.61 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 3 अक्टूबर तय की गई है।

ग्रे मार्केट से क्या हैं संकेत

जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आईपीओ को ग्रे मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। Investorgain.com और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 21 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर निवेशकों को 17.36 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी आईपीओ को लेकर बाजार की भावना का एक अनौपचारिक संकेत है। इसे स्टॉक एक्सचेंज या SEBI द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता। Upstox न तो ग्रे मार्केट ट्रेडिंग को समर्थन देता है और न ही उसे प्रोत्साहित करता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद अच्छी तरह से रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, और तभी कोई निवेश निर्णय लें।

Jinkushal Industries का कामकाज

जिंकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना नवंबर 2007 में हुई थी। यह एक एक्सपोर्ट ट्रेडिंग कंपनी है जो दुनिया भर में कंस्ट्रक्शन मशीनरी सप्लाई करती है। कंपनी 30 से अधिक देशों में काम करती है, जैसे यूएई, मैक्सिको, नीदरलैंड, बेल्जियम, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूके। यह अपने हाई क्वालिटी, कस्टमाइजेशन और बेहतरीन सर्विस के लिए जानी जाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख