return to news
  1. Hindustan Copper share: 5 दिन में 16% की तेजी, सितंबर में अब तक 40% उछला शेयर, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Hindustan Copper share: 5 दिन में 16% की तेजी, सितंबर में अब तक 40% उछला शेयर, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड September 25, 2025, 12:31 IST

सारांश

Hindustan Copper share: दुनिया की सबसे बड़ी कॉपर और गोल्ड खदानों में से एक फ्रीपोर्ट-मैकमोरन (Freeport-McMoRan) की इंडोनेशिया वाली ग्रासबर्ग खदान में काम रुक गया है। इस खदान से 2026 में जो उत्पादन होना था, वह अब 35% तक कम होने का अंदाजा है।

Hindustan Copper share

Hindustan Copper share: जून तिमाही के अंत तक सरकार के पास कंपनी में 66% हिस्सेदारी थी।

Hindustan Copper share: हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज 25 सितंबर को 6 फीसदी की दमदार रैली आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 326.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह लगातार 5वां दिन है, जब कंपनी के शेयर हरे निशान पर हैं। इस दौरान यह शेयर करीब 16 फीसदी भाग चुका है। आज की तेजी के साथ हिंदुस्तान कॉपर का मार्केट कैप बढ़कर 31,718.39 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 352.60 रुपये और 52-वीक लो 183.90 रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है शेयरों में तेजी की वजह?

दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी कॉपर और गोल्ड खदानों में से एक फ्रीपोर्ट-मैकमोरन (Freeport-McMoRan) की इंडोनेशिया वाली ग्रासबर्ग खदान में काम रुक गया है। इस खदान से 2026 में जो उत्पादन होना था, वह अब 35% तक कम होने का अंदाजा है। इसका असर कॉपर की वैश्विक सप्लाई पर पड़ा है और दाम बढ़ रहे हैं। अभी कॉपर की कीमतें एक साल से भी ज्यादा के उच्च स्तर पर चल रही हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि खदान बंद होने से आपूर्ति कम होगी और दामों में मजबूती बनी रह सकती है। यह घटना दिखाती है कि कॉपर मार्केट ग्लोबल झटकों के लिए कितना संवेदनशील है।

कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन?

भारत में हिंदुस्तान कॉपर के शेयर सितंबर महीने में लगातार मजबूत रहे हैं। शेयर सिर्फ 4 दिन गिरे, बाकी समय बढ़त में रहे। जून तिमाही के अंत तक सरकार के पास कंपनी में 66% हिस्सेदारी थी। म्यूचुअल फंड्स के पास 2.74% और LIC के पास 4.67% हिस्सेदारी है। छोटे रिटेल निवेशक (₹2 लाख तक निवेश वाले) मिलकर 15.1% हिस्सेदारी रखते हैं। सितंबर में अब तक शेयर करीब 40% चढ़ चुका है, जो दिसंबर 2023 के बाद सबसे मजबूत महीना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख