return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex में 123 अंकों की तेजी, Nifty 25141 पर बंद, US-China ट्रेड समेत ये फैक्टर्स रहे अहम

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex में 123 अंकों की तेजी, Nifty 25141 पर बंद, US-China ट्रेड समेत ये फैक्टर्स रहे अहम

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 11, 2025, 15:55 IST

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Technologies, Infosys, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Reliance Industries के शेयरों में देखने को मिली है। हालांकि, Power Grid, Indusind Bank और Adani Ports के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में BSE Sensex में 123.42 अंकों की तेजी रही।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज 11 जून को उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि, अंत में Sensex और Nifty दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में BSE Sensex में 123.42 अंकों की तेजी रही और यह 82,515.14 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 37.15 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,141.40 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट को एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिका-चीन ट्रेड को लेकर पॉजिटिव संकेतों से सपोर्ट मिला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Technologies, Infosys में खरीदारी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HCL Technologies, Infosys, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Reliance Industries के शेयरों में देखने को मिली है। हालांकि, Power Grid, Indusind Bank और Adani Ports के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड-स्मॉल कैप स्टॉक्स ने कराया नुकसान

NSE पर आज मिड और स्मॉल कैप में बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.49 फीसदी लुढ़क गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.53 फीसदी की कमजोरी रही।

IT समेत ये सेक्टर्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन आज मिला-जुला रहा। निफ्टी ऑयल एंड गैर और IT शेयरों में आज अच्छी खरीदारी रही और ये एक फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि, आज निफ्टी FMCG, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में बिकवाली रही।

बाजार में तेजी की क्या है वजह?

अमेरिका-चीन ट्रेड: अमेरिका और चीन के अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने के बाद कि वे अपने व्यापार वार्ता को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं, निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ। दोनों पक्षों ने कुछ निर्यात प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। यह घोषणा लंदन में दो दिनों की वार्ता के बाद की गई।
FII खरीद जारी: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) लगातार पांचवें सत्र के लिए नेट बायर बने रहे। पिछले कारोबारी दिन उन्होंने 2,301.87 करोड़ रुपये डाले। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है, जिससे क्रेडिट ग्रोथ और बैंक मार्जिन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
एशियाई बाजारों में तेजी: दक्षिण कोरिया के कोस्पी, जापान के निक्केई 225, चीन के SSE कंपोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग सहित प्रमुख एशियाई सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट पर बीती रात की बढ़त ने सेंटीमेंट को मजबूत किया।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख