return to news
  1. Block deals: आज Aditya Birla Capital और Eternal में ब्लॉक डील, 3% तक उछले शेयर

मार्केट न्यूज़

Block deals: आज Aditya Birla Capital और Eternal में ब्लॉक डील, 3% तक उछले शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 11, 2025, 10:26 IST

सारांश

Block deals: ब्लॉक डील विंडो में Eternal के 60.93 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कि 0.06 फीसदी इक्विटी के बराबर है। यह ब्लॉक डील ₹156 करोड़ की रही। शेयरों की बिक्री 256 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई।

Block Deal

Block Deal: आज ओपनिंग बेल से पहले दो कंपनियों, Eternal और आदित्य बिड़ला कैपिटल में ब्लॉक डील हुई है।

Block deals: दिग्गज कंपनियों में बड़े पैमाने पर शेयरों का लेन-देन जारी है। आज 11 जून को भी कई कंपनियों में ब्लॉक डील देखने को मिली। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार आज ओपनिंग बेल से पहले दो कंपनियों, Eternal (जिसका नाम पहले Zomato था) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) में ब्लॉक डील हुई है। ब्लॉक डील का असर कंपनियों के शेयरों पर भी दिख रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद ब्लॉक डील में भारी उछाल आया है। कई कंपनियों के प्रमोटर और बड़े पब्लिक शेयरहोल्डर्स ने कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है।

Eternal में ब्लॉक डील

ब्लॉक डील विंडो में Eternal के 60.93 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कि 0.06 फीसदी इक्विटी के बराबर है। यह ब्लॉक डील ₹156 करोड़ की रही। शेयरों की बिक्री 256 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई। इस बीच कंपनी के शेयरों में 0.74 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है और यह 257.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Aditya Birla Capital

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों में भी 568 करोड़ रुपये का ब्लॉक डील हुआ है। इसके तहत कुल 2.34 करोड़ शेयर या 0.91% इक्विटी हिस्सेदारी बेची गई। यह डील 242.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई। कंपनी के शेयरों में आज करीब 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

10 जून को इन शेयरों में हुई ब्लॉक डील

मंगलवार को GEF कैपिटल पार्टनर्स ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से प्रीमियर एनर्जीज में 5.55% हिस्सेदारी ₹2629 करोड़ में बेच दी। NSE के पास उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार, यूएस-आधारित GEF कैपिटल पार्टनर्स ने अपने सहयोगी साउथ एशिया ग्रोथ फंड II होल्डिंग्स एलएलसी के माध्यम से कुल 2.5 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे, जो प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड में 5.55% हिस्सेदारी के बराबर हैं। लगभग ₹2,629 करोड़ मूल्य का यह लेन-देन ₹1051.60 प्रति शेयर की औसत कीमत पर किया गया।

इसके अलावा, निजी इक्विटी फर्म TA एसोसिएट्स ने मंगलवार को AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से अपना कारोबार समेट लिया। उसने कंपनी में अपनी पूरी 1.26% हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए ₹714 करोड़ में बेच दी।

BSE पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के अनुसार अमेरिका स्थित TA एसोसिएट्स ने अपनी आर्म TA FDI इन्वेस्टर्स के माध्यम से जयपुर स्थित AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1.26% हिस्सेदारी के बराबर 93.90 लाख शेयर बेचे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख