return to news
  1. Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, SENSEX, NIFTY50 को फिलहाल राहत

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, SENSEX, NIFTY50 को फिलहाल राहत

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 20, 2024, 10:27 IST

सारांश

Infosys के शेयर्स 0.7% ऊपर ₹1,959.55/शेयर की कीमत से NSE पर ट्रेड कर रहे थे जबकि TCS के शेयर भी 0.53% ऊपर ₹4,294.50/शेयर के दाम पर रहे।

शेयर सूची

शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स, निफ्टी में देखी गई रफ्तार, आईटी स्टॉक्स ने दी राहत

शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स, निफ्टी में देखी गई रफ्तार, आईटी स्टॉक्स ने दी राहत

**Stock market today: **लगातार कई दिन गिरावट के साथ खुलने के बाद शुक्रवार, 20 दिसंबर को भारतीय स्टॉक मार्केट शुरुआती ट्रेड में तेजी पकड़ता दिख रहा है। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सुबह ऊपर चढ़ने लगे हैं। करीब 9:42 बजे S&P BSE SENSEX 270 अंकों (0.34%) की उछाल के साथ 79,488.22 और NSE का NIFTY50 सूचकांक 83 अंकों (0.35%) ऊपर 24,034.85 पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NIFTY50 इंडेक्स पर 50 में से 38 स्टॉक्स ऊपर बढ़ रहे थे जबकि 12 में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा फायदे में Dr Reddy's, NTPC, Titan Company, Bajaj Finance और Adani Enterprises रहे जबकि Axis Bank, Cipla, Tech Mahindra, SBI Life और HDFC Life को घाटे का सामना करना पड़ा।

IT स्टॉक्स को फायदा

IT स्टॉक्स को शुरुआती ट्रेड में फायदा होता दिख रहा है। S&P BSE इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी सूचकांक 118.34 (0.26%) अंक ऊपर 44,858.87 पर पहुंच गया था। Infosys के शेयर्स 0.7% ऊपर ₹1,959.55/शेयर की कीमत से NSE पर ट्रेड कर रहे थे जबकि TCS के शेयर भी 0.53% ऊपर ₹4,294.50/शेयर के दाम पर रहे।

Accenture ने की रेकॉर्ड बुकिंग

एक दिन पहले गुरुवार को मल्टिनेशनल IT कंपनी Accenture ने वॉल स्ट्रीट के आकलन को गलत साबित करते हुए पहली तिमाही की आमदनी और प्रॉफिट में इजाफे की रिपोर्ट शेयर की थी। AI टूल्स की क्लाइंट्स के बीच में बढ़ती मांग के चलते कंपनी के GenAI बिजनेस ने रेकॉर्ड $1.2B बुकिंग और $500 मिलियन आमदनी हासिल की है।

IT स्टॉक्स को इस डिवेलपमेंट का बड़ा फायदा भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है। कंपनी की नई बुकिंग भविष्य में उसकी आमदनी की झलक देती हैं। ये पिछले साल इस तिमाही में $18.4B थीं जो इस साल $18.7B पर पहुंच गई हैं।

BASF भी ऊपर

BASF Ltd के शेयर्स भी 7% ऊपर ₹5,830/शेयर के भाव से BSE पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के बोर्ड ने अपने अग्रीकल्चर सलूशन बिजनेस को अलग से लिस्ट करने का फैसला किया है। इससे ऑपरेशन्स आसान होंगे और वैल्यू भी बढ़ाई जा सकेगी।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो BSE MidCap इंडेक्स 55 अंक नीचे 47,324.51 पर था जबकि BSE SmallCap इंडेक्स 15 अंक ऊपर 56,353.14 पर ट्रेड कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट शियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि हॉन्ग-कॉन्ग का Hangseng, चीन का Shanghai Composite और जापान का Nikkei फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक Brent Crude 0.69% की गिरावट के साथ $72.38/ बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से ₹4,224.92 करोड़ के शेयर बेचे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख