return to news
  1. SBI Q1 Results: आज आएंगे जून तिमाही के नतीजे, इन फैक्टर्स पर टिकी बाजार की नजर

मार्केट न्यूज़

SBI Q1 Results: आज आएंगे जून तिमाही के नतीजे, इन फैक्टर्स पर टिकी बाजार की नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 07, 2026, 12:55 IST

सारांश

एक्सपर्ट्स के मुताबिक SBI का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 3% से 5% तक घटकर 18,120 करोड़ रुपये से 18,520 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 19160 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर सूची

SBI

पिछले 1 साल में SBI के निवेशकों को 35 फीसदी का मजबूत रिटर्न मिला है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के लिए आज 07 अगस्त का दिन अहम है। बैंक आज वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून के नतीजे जारी करने जा रहा है। एक्सपर्ट्स का का मानना है कि इस तिमाही में बैंक का प्रदर्शन मिला-जुला रह सकता है। ब्याज से होने वाली आय (NII) में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर हल्की गिरावट आ सकती है। इस बीच बैंक के शेयरों में 0.13 फीसदी की मामूली बढ़त है और यह 1086.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मुनाफा घटने, NII बढ़ने का अनुमान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक SBI का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 3% से 5% तक घटकर 18,120 करोड़ रुपये से 18,520 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 19160 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जबकि पिछली तिमाही में यह 19,684 करोड़ रुपये था। मार्जिन पर दबाव की वजह से मुनाफे में कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 12% से 13.5% की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके 46,270 करोड़ रुपये से 46,730 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI की NII 41,071 करोड़ रुपये थी। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लोन बुक में अच्छी वृद्धि के कारण हो सकती है।

इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 6 से 8 बेसिस प्वाइंट बढ़कर करीब 2.85% तक पहुंच सकता है। वहीं, ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) और नेट एनपीए (Net NPA) के पिछले तिमाही के स्तर पर ही बने रहने की उम्मीद है।

नतीजों के दौरान निवेशकों की नजर रिटेल और कॉरपोरेट लोन ग्रोथ, डिपॉजिट ग्रोथ, नेट इंटरेस्ट मार्जिन, ग्रॉस और नेट एनपीए जैसे प्रमुख आंकड़ों पर रहेगी। ये आंकड़े बैंक के भविष्य के प्रदर्शन का संकेत देंगे।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

पिछले 1 महीने में SBI के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 5 फीसदी लुढ़का है। इस साल अब तक इसके शेयर 10 फीसदी चढ़े हैं। वहीं पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 35 फीसदी का मजबूत रिटर्न मिला है। पिछले 5 साल में यह स्टॉक करीब 150 फीसदी मजबूत हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख