return to news
  1. RK Steel Manufacturing के IPO को SEBI की मंजूरी, यहां समझिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

मार्केट न्यूज़

RK Steel Manufacturing के IPO को SEBI की मंजूरी, यहां समझिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 02, 2026, 13:30 IST

सारांश

अभी तक RK Steel Manufacturing ने IPO का कुल साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेट जैसी जानकारी शेयर नहीं की है। इस इश्यू को GYR Capital Advisors मैनेज करेगा और MUFG Intime India इसका रजिस्ट्रार होगा।

RK Steel IPO

RK Steel IPO: फंड का इस्तेमाल पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।

RK Steel Manufacturing के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। स्टील और पाइप बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ में 2 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इस फंड का इस्तेमाल पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अभी तक RK Steel Manufacturing ने IPO का कुल साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेट जैसी जानकारी शेयर नहीं की है। इस इश्यू को GYR Capital Advisors मैनेज करेगा और MUFG Intime India इसका रजिस्ट्रार होगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

RK Steel Manufacturing इस IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपने बिजनेस को मजबूत करने में करेगी। इसमें करीब ₹76 लाख वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल होंगे, जबकि लगभग ₹43.23 लाख कंपनी अपने कर्ज चुकाने या कम करने में लगाएगी। बाकी पैसा कंपनी के सामान्य कामकाज और IPO से जुड़े खर्चों में उपयोग किया जाएगा।

RK Steel Manufacturing का कारोबार

इस IPO में कुछ जोखिम भी हैं जिन पर निवेशकों को ध्यान देना चाहिए। कंपनी का ज्यादातर बिजनेस दक्षिण भारत पर निर्भर है और इसकी 98% से ज्यादा कमाई वहीं से आती है। इसके अलावा, कंपनी अपने टॉप 10 सप्लायर्स और एक ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर काफी निर्भर है। अगर इनमें कोई दिक्कत आती है तो बिजनेस पर असर पड़ सकता है। साथ ही कम मुनाफा, कुछ प्रोडक्ट्स पर ज्यादा निर्भरता और खतरनाक इंडस्ट्री में काम करने जैसे जोखिम भी मौजूद हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख