return to news
  1. RIL के शेयरों को Jio IPO की खबर से मिला बूस्ट, 3% तक उछल गए शेयर

मार्केट न्यूज़

RIL के शेयरों को Jio IPO की खबर से मिला बूस्ट, 3% तक उछल गए शेयर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 22, 2026, 11:30 IST

सारांश

Jio Platforms का IPO 27 करोड़ नए शेयरों के जरिए लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इश्यू से करीब 37,700 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है।

शेयर सूची

RIL IPO

RIL का मार्केट कैप बढ़कर 18.10 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में आज 22 जून को जमकर खरीदारी हो रही है। आज यह स्टॉक BSE पर 3 फीसदी तक उछलकर 1345.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दरअसल, RIL की टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किया है। इस खबर के बीच इसके शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18.10 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jio IPO में जारी होंगे 27 करोड़ नए शेयर

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 27 करोड़ नए शेयरों के जरिए लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इश्यू से करीब 37,700 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां बनाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि IPO प्रक्रिया का नेतृत्व आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी के मुताबिक जियो का IPO इस साल रिलायंस के लिए सबसे बड़ा वैल्यू क्रिएशन कदम होगा। उनका मानना है कि इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए बड़ी वैल्यू अनलॉक होगी और नए निवेशकों को भी निवेश का आकर्षक अवसर मिलेगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

IPO से मिलने वाली रकम का उपयोग मुख्य रूप से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बकाया कर्ज को चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। कंपनी ने अपनी भविष्य की विकास रणनीति का भी खुलासा किया। रिलायंस अब सैटेलाइट ब्रॉडबैंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लीन एनर्जी और कंज्यूमर बिजनेस पर बड़ा दांव लगा रही है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस अब AI के क्षेत्र में योजना बनाने के चरण से आगे बढ़कर उसे लागू करने के चरण में पहुंच चुकी है। कंपनी का लक्ष्य उपभोक्ताओं, कारोबारों और सरकारों के लिए बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेटफॉर्म और सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए रिलायंस ने Meta, Nvidia और Google जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

इसके अलावा कंपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़े निवेश कर रही है। रिलायंस सोलर मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी स्टोरेज, बायोएनर्जी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख