return to news
  1. रिलायंस डिफेंस की पॉकेट में आई ₹600 करोड़ की तगड़ी डील, Reliance Infra के शेयर सरपट भागे

मार्केट न्यूज़

रिलायंस डिफेंस की पॉकेट में आई ₹600 करोड़ की तगड़ी डील, Reliance Infra के शेयर सरपट भागे

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 25, 2025, 16:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Reliance Infrastructure Share Price: इस ऑर्डर का असर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों पर देखने को मिला। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सब्सिडियरी रिलायंस डिफेंस है। रिलायंस इंफ्रा के शेयरों पर इस ऑर्डर के बाद अपर सर्कट लग गया।

शेयर सूची

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों पर क्यों लगा अपर सर्किट?

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस डिफेंस को जर्मनी की अग्रणी रक्षा और गोला-बारूद विनिर्माता राइनमेटल वैफे म्यूनिशन जीएमबीएच से 600 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर का असर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों पर देखने को मिला। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सब्सिडियरी रिलायंस डिफेंस है। रिलायंस इंफ्रा के शेयरों पर इस ऑर्डर के बाद अपर सर्कट लग गया। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में करीब 5% की जबर्दस्त उछाल देखने को मिली, जिसके बाद शेयर के दाम 405 रुपये के पास पहुंच गए। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि अत्याधुनिक गोला-बारूद क्षेत्र में यह अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। बयान में कहा गया है कि यह ऑर्डर रिलायंस डिफेंस की ग्लोबल डिफेंस और गोला-बारूद सप्लाई चेन में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने की रणनीति में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें यूरोप पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह लॉन्ग टर्म सहयोग के लिए दोनों पक्षों की आपसी प्रतिबद्धता और स्वदेशी रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करके ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में विनिर्माण करो) पहल को आगे बढ़ाने पर प्रकाश डालता है। रिलायंस डिफेंस का लक्ष्य देश के शीर्ष तीन रक्षा निर्यातकों में शामिल होना है। राइनमेटल एजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आर्मिन पैपरगर ने कहा, ‘यह रणनीतिक साझेदारी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत के साथ भागीदारी करने की हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

रिलायंस ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि यह साझेदारी भारत में अत्याधुनिक क्षमताएं लाएगी और देश के निजी रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक निर्णायक मील का पत्थर साबित होगी। रिलायंस डिफेंस महत्वाकांक्षी धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) पहल के तहत विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियारों के विनिर्माण के लिए एक एकीकृत सुविधा स्थापित करेगी। डीएडीसी का विकास महाराष्ट्र के रत्नागिरी के ‘वाटड औद्योगिक क्षेत्र’ में किया जा रहा है। यह भारत में किसी भी निजी कंपनी द्वारा शुरू की गई रक्षा क्षेत्र की सबसे बड़ी नई परियोजना बनने जा रही है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख