return to news
  1. सूती धागा बनाने वाली Aastha Spintex ला रही IPO, 29 जून से लगा सकेंगे दांव

मार्केट न्यूज़

सूती धागा बनाने वाली Aastha Spintex ला रही IPO, 29 जून से लगा सकेंगे दांव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 13:00 IST

सारांश

Aastha Spintex ने आईपीओ का प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 25 जून को खुलेगी, जबकि आम निवेशक 29 जून से 1 जुलाई तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे।

Aastha Spintex IPO

Aastha Spintex IPO: कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

Aastha Spintex IPO: गुजरात की कॉटन यार्न (सूती धागा) बनाने वाली कंपनी Aastha Spintex अपना आईपीओ (IPO) 29 जून को निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 170 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। खास बात यह है कि इस इश्यू में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Aastha Spintex IPO का प्राइस बैंड

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 25 जून को खुलेगी, जबकि आम निवेशक 29 जून से 1 जुलाई तक इस इश्यू में आवेदन कर सकेंगे। शेयरों का आवंटन 2 जुलाई तक होने की संभावना है और कंपनी के शेयर 6 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा कंपनी के विस्तार में इस्तेमाल होगा। कंपनी लगभग 111.51 करोड़ रुपये का उपयोग Falcon Yarns Private Limited में बची हुई हिस्सेदारी खरीदने के लिए करेगी। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये फाल्कन यार्न्स की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में लगाए जाएंगे। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में उपयोग होगी।

Aastha Spintex का बिजनेस

आस्था स्पिनटेक्स गुजरात के मोरबी में स्थित एक सेमी-ऑटोमेटेड और इंटीग्रेटेड स्पिनिंग एवं जिनिंग यूनिट संचालित करती है। कंपनी विभिन्न प्रकार के 100% कॉटन यार्न का उत्पादन करती है, जिनका उपयोग टेक्सटाइल उद्योग में किया जाता है। आस्था स्पिनटेक्स पहले ही फाल्कन यार्न्स में 15.2% हिस्सेदारी खरीद चुकी है। अब कंपनी शेष 84.79% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी, जिससे फाल्कन यार्न्स पूरी तरह उसकी सहायक कंपनी बन जाएगी।

Aastha Spintex का फाइनेंशियल

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने हाल के वर्षों में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा करीब 41% बढ़कर 22.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 15% बढ़कर 351.2 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी ने 17.55 करोड़ रुपये का लाभ और 313.3 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।

आईपीओ के लिए BOI Merchant Bankers और PNB Investment Services को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि इस फंड के जरिए वह अपने कारोबार का विस्तार कर सकेगी और टेक्सटाइल सेक्टर में अपनी स्थिति को और मजबूत बना पाएगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख