return to news
  1. Stock Market Wrap: शानदार तेजी के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, Sensex 109 अंक चढ़ा, Nifty 24056 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शानदार तेजी के बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग, Sensex 109 अंक चढ़ा, Nifty 24056 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Power Grid, BEL, Tech Mahindra, NTPC और Infosys के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ IndiGo, M&M, Maruti Suzuki, SBIN और ICICI Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 जून को शानदार तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 109.2 अंकों की बढ़त रही और यह 77100.47 के स्तर पर बंद हुआ है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 34.35 अंक बढ़कर 24056 के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि एक समय पर Sensex करीब 812 अंक बढ़कर 77803.18 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने इस बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Power Grid, BEL समेत कई शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Power Grid, BEL, Tech Mahindra, NTPC और Infosys के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ IndiGo, M&M, Maruti Suzuki, SBIN और ICICI Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.53 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.44 फीसदी की कमजोरी नजर आई।

ऑटो सेक्टर चमका

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो में देखी गई और यह 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ आज निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.30 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई कमजोरी

शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन अच्छी रैली देखी गई। ऐसे में निवेशकों ने आज प्रॉफिट बुकिंग करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार में कमजोरी आई है। मेटल शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार को प्रभावित किया है। पॉजिटिव फैक्टर्स की बात करें तो आज ब्रेंट क्रूड का भाव 1.52% से ज्यादा गिरकर लगभग $72.4 प्रति बैरल पर आ गया। इससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख