return to news
  1. Sterlite Tech के शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट, QIP लॉन्च होते ही निवेशकों में खरीदारी की होड़

मार्केट न्यूज़

Sterlite Tech के शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट, QIP लॉन्च होते ही निवेशकों में खरीदारी की होड़

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 12:21 IST

सारांश

Sterlite Tech ने संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाने के लिए QIP जारी किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 613.69 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) इसी कीमत के आसपास या नियमों के अनुसार सीमित छूट के साथ शेयर खरीद सकेंगे।

शेयर सूची

Sterlite Tech

Sterlite Tech ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च करने का ऐलान किया है।

ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली कंपनी Sterlite Technologies के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। यह स्टॉक आज गुरुवार को 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह BSE पर 612.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसके बाद निवेशकों ने शेयर में जोरदार खरीदारी की। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 29,912.47 करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sterlite Tech का फ्लोर प्राइस

Sterlite Tech ने संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाने के लिए QIP जारी किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 613.69 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) इसी कीमत के आसपास या नियमों के अनुसार सीमित छूट के साथ शेयर खरीद सकेंगे। कंपनी को जरूरत पड़ने पर फ्लोर प्राइस पर अधिकतम 5% तक की छूट देने की भी मंजूरी मिली हुई है।

QIP एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए लिस्टेड कंपनियां म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों, पेंशन फंड और विदेशी संस्थागत निवेशकों जैसे बड़े निवेशकों से जल्दी पूंजी जुटा सकती हैं। इससे कंपनी को लंबी नियामकीय प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता और वह तेजी से फंड जुटाकर अपने कारोबारी उद्देश्यों को पूरा कर सकती है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टरलाइट टेक इस फंड का इस्तेमाल अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने, कर्ज का बोझ कम करने और भविष्य में डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अवसरों का फायदा उठाने के लिए कर सकती है। ताजा पूंजी मिलने से कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हो सकती है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 59 करोड़ रुपये हो गया। वहीं परिचालन से आय करीब 37% बढ़कर 1,441 करोड़ रुपये पहुंच गई। बेहतर मुनाफा और मजबूत आय वृद्धि भी निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख