return to news
  1. Razorpay ने गुपचुप तरीके से IPO के लिए किया अप्लाई, ₹5700 करोड़ जुटाने की है तैयारी

मार्केट न्यूज़

Razorpay ने गुपचुप तरीके से IPO के लिए किया अप्लाई, ₹5700 करोड़ जुटाने की है तैयारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 15, 2026, 14:58 IST

सारांश

Razorpay का यह IPO करीब 5700 करोड़ रुपये का हो सकता है। इसमें 300 मिलियन डॉलर के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 300 मिलियन डॉलर के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे। इसे ऑफर फॉर सेल (OFS) कहा जाता है।

IPO

Razorpay इस IPO के जरिए 5 से 6 अरब डॉलर के वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है।

भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनी Razorpay ने अपने IPO की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने करीब 5700 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने यह आवेदन कॉन्फिडेंशियल रूट यानी गोपनीय प्रक्रिया के तहत किया है, जिससे उसकी कुछ अहम कारोबारी जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं होंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Razorpay जुटाएगी 5700 करोड़ रुपये

Razorpay का यह आईपीओ करीब 5700 करोड़ रुपये का हो सकता है। इसमें 300 मिलियन डॉलर के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 300 मिलियन डॉलर के शेयर मौजूदा निवेशक बेचेंगे। इसे ऑफर फॉर सेल (OFS) कहा जाता है। OFS के जरिए शुरुआती निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने का मौका मिलेगा।

5-6 अरब डॉलर के वैल्यूएशन का लक्ष्य

बेंगलुरु स्थित Razorpay इस IPO के जरिए 5 से 6 अरब डॉलर के वैल्यूएशन का लक्ष्य रख रही है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी इस साल के अंत तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। आईपीओ को मैनेज करने के लिए कंपनी ने कई बड़े निवेश बैंकों को नियुक्त किया है।

आईपीओ से पहले कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव किया था। मई 2025 में कंपनी ने अपना मुख्यालय और कानूनी पंजीकरण अमेरिका से वापस भारत में स्थानांतरित कर लिया था। इसे रिवर्स फ्लिप कहा जाता है। यह कदम भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग का रास्ता आसान बनाने के लिए उठाया गया था।

Razorpay का बिजनेस

साल 2014 में Harshil Mathur और Shashank Kumar द्वारा स्थापित Razorpay शुरुआत में ऑनलाइन पेमेंट्स की सुविधा देती थी, लेकिन अब यह बिजनेस के लिए एक व्यापक फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म बन चुकी है। कंपनी पेमेंट्स, बैंकिंग, पेआउट्स, पेरोल, लोन और कैश फ्लो मैनेजमेंट जैसी कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है।

Razorpay को दुनिया के कई बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें Peak XV Partners, GIC, Tiger Global Management, Y Combinator, Salesforce Ventures और Lightspeed Venture Partners जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनमें से कई निवेशक आईपीओ के OFS हिस्से में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख