return to news
  1. Jewellery Stocks: Kalyan Jewellers से Senco Gold तक, 10% तक उछले कई ज्वेलरी स्टॉक्स, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Jewellery Stocks: Kalyan Jewellers से Senco Gold तक, 10% तक उछले कई ज्वेलरी स्टॉक्स, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 15, 2026, 14:11 IST

सारांश

सबसे ज्यादा बढ़त Kalyan Jewellers India के शेयर में देखने को मिली, जो करीब 10.50% चढ़कर 380.85 रुपये पर पहुंच गया। Senco Gold का शेयर भी 4.11% उछल गया है। वहीं PC Jeweller, PN Gadgil Jewellers और Titan Company के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

शेयर सूची

Jewellery stocks

Jewellery stocks: आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया।

Jewellery Stocks: ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में आज 15 जून को जमकर खरीदारी हो रही है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर सहमति बन गई है। इस खबर के बाद कई ज्वेलरी स्टॉक्स में आज तेजी नजर आई। निवेशकों ने सोने-चांदी की कीमतों में तेजी को सकारात्मक संकेत मानते हुए ज्वेलरी शेयरों पर दांव लगाया। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच इस समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हस्ताक्षर होने हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में हो रही है खरीदारी

सबसे ज्यादा बढ़त Kalyan Jewellers India के शेयर में देखने को मिली, जो करीब 10.50% चढ़कर 380.85 रुपये पर पहुंच गया। Senco Gold का शेयर भी 4.11% उछल गया है। वहीं PC Jeweller, PN Gadgil Jewellers और Titan Company के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह

ज्वेलरी शेयरों में यह तेजी तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं। इस समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से खोला जाएगा, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं कम हुई हैं।

सोने की कीमत में उछाल

इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सोने की कीमत 1.29 फीसदी बढ़कर 4331 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी। इसके अलावा MCX पर भी सोना 1.87 फीसदी बढ़कर 153350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गई।

सोने की कीमत बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना भी रहा। समझौते के बाद डॉलर 10 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो गया। दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा गिरावट आई, जिससे महंगाई को लेकर चिंता कम हुई।

बाजार को अब उम्मीद है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत कम पड़ सकती है। आमतौर पर कम ब्याज दरों का माहौल सोने जैसी ऐसी संपत्तियों के लिए अच्छा माना जाता है, जो कोई ब्याज नहीं देतीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख