return to news
  1. Q4 Results: BHEL, टाटा टेक और अंबुजा सीमेंट समेत आज कौन-कौन सी कंपनियां देंगी कमाई का हिसाब?

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: BHEL, टाटा टेक और अंबुजा सीमेंट समेत आज कौन-कौन सी कंपनियां देंगी कमाई का हिसाब?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 08:47 IST

सारांश

आज 45 से ज्यादा कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर यानी कि मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही हैं। इसमें अंबुजा सीमेंट, बीएचईएल, और टाटा टेक जैसे कुछ दिग्गज नाम भी शामिल हैं।

शेयर सूची

4th क्वार्टर नतीजे

बीएचईएल, अंबुजा सीमेंट्स समेत कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी Q4 नतीजे?

Q4 Results today: 4 मई यानी कि आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों की लिस्ट काफी लंबी है। आज लगभग 45 कंपनियां FY26 के मार्च क्वार्टर की कमाई का पूरा ब्योरा देने वाली हैं। इनमें कुछ अहम नाम भी शामिल हैं, जैसे कि डिफेंस सेक्टर की पब्लिक कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल (BHEL), अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट, स्टेनलेस स्टील मैनुफैक्चरर जिंदल स्टेनलेस, रियल एस्टेट डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज, इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज प्रोवाइडर टाटा टेक्नोलॉजीज बड़े नाम शामिल हैं। टाटा केमिकल्स, वोकहार्ट, एथर एनर्जी, मनप्पुरम फाइनेंस, एक्साइड इंडस्ट्रीज, पेट्रोनेट एलएनजी, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, केईआई इंडस्ट्रीज, शोभा और भी अन्य कंपनियां आज ही अपने मार्च क्वार्टर के नतीजे घोषित करने वाली हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक नजर कंपनियों की लिस्ट पर

Aarti Industries Limited

Aditya Birla Capital Limited

Ambuja Cements Limited

Antelopus Selan Energy Limited

Ather Energy Limited

AVG Logistics Limited

Bharat Heavy Electricals Limited

Bodhi Tree Multimedia Limited

Computer Age Management Services Limited

CSB Bank Limited

De Nora India Limited

Exide Industries Limited

Godrej Properties Limited

IIFL Capital Services Limited

Jaiprakash Power Ventures Limited

Jindal Stainless Limited

Jyothy Labs Limited

KEI Industries Limited

Kothari Sugars And Chemicals Limited

Krishival Foods Limited

Latent View Analytics Limited

Manappuram Finance Limited

NACL Industries Limited

Nath Bio-Genes (India) Limited

Oriental Hotels Limited

Petronet LNG Limited

Premier Energies Limited

Quess Corp Limited

SecUR Credentials Limited

SG Mart Limited

Sobha Limited

Somany Ceramics Limited

South West Pinnacle Exploration Limited

Tata Chemicals Limited

Tata Technologies Limited

Wockhardt Limited

नतीजों के साथ-साथ, बीएचईएल, अंबुजा सीमेंट, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, शोभा, क्वेस कॉर्प, पेट्रोनेट एलएनजी, ओरिएंटल होटल्स, मनप्पुरम फाइनेंस, ज्योथ लैब्स, जिंदल स्टेनलेस, गोदरेज प्रॉपर्टीज, एक्साइड इंडस्ट्रीज और आरती इंडस्ट्रीज के बोर्ड डिविडेंड की सिफारिश कर सकते हैं।

इस सप्ताह कौन-कौन सी कंपनियां जारी करेंगी Q4 नतीजे?

5 मई: लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), हीरो मोटोकॉर्प, मैरिको, एसआरएफ, कोफोर्ज, यूनाइटेड ब्रुअरीज, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स और 64 अन्य कंपनियां मंगलवार को मार्च तिमाही के परिणाम घोषित करेंगी।
6 मई: बजाज ऑटो, पॉलीकैब इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, मीशो, वन 97 कम्युनिकेशंस और 47 अन्य कंपनियां बुधवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के परिणाम जारी करेंगी।
7 मई: गुरुवार को बीएसई, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, भारत फोर्ज, ल्यूपिन, डाबर इंडिया, बायोकॉन, एमआरएफ और एसीएमई सोलर होल्डिंग्स सहित 61 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करने वाली हैं।
8 मई: शुक्रवार को नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में टाइटन कंपनी, एबीबी इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एमसीएक्स, स्विगी, अर्बन कंपनी और 31 अन्य कंपनियां शामिल हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख