मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 08:01 IST
सारांश
भारतीय शेयर बाजार के लिए आज के संकेत काफी सकारात्मक हैं। गिफ्ट निफ्टी में 160 अंकों की बढ़त देखी जा रही है। आज निवेशकों की नजर अडानी एंटरप्राइजेज के घाटे और डीमार्ट के शानदार मुनाफे पर होगी।

बाजार में आज दिख सकती है हलचल
हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी उम्मीदों भरा नजर आ रहा है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेत भारतीय निवेशकों के लिए अच्छे हैं। गिफ्ट निफ्टी सुबह के समय करीब 160 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 24,258 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था, जिससे पता चलता है कि आज घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। आज के सेशन में कई बड़े स्टॉक्स खबरों के कारण फोकस में रहने वाले हैं, जो मार्केट की दिशा तय करेंगे।
ग्लोबल लेवल पर देखें तो साउथ कोरिया के बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। कोस्पी इंडेक्स करीब 2.81 पर्सेंट की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के बाजार में हल्की गिरावट दिखी है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' का एलान किया है। इस पहल का मकसद फसे हुए जहाजों को सुरक्षित निकालना है। इस खबर के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे भारतीय मार्केट को राहत मिल सकती है। फिलहाल कच्चा तेल 107 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है।
आज सबसे ज्यादा नजर अडानी एंटरप्राइजेज पर रहेगी। कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें उसे 166.79 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। पिछले साल इसी समय कंपनी बड़े मुनाफे में थी। डेप्रिसिएशन और दूसरी लागत बढ़ने की वजह से कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा है। दूसरी तरफ एवेन्यू सुपरमार्ट्स यानी डीमार्ट के लिए नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 19 पर्सेंट बढ़कर 656.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू भी 18.9 पर्सेंट बढ़ा है।
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे। बैंक का नेट प्रॉफिट 10 परसेंट बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार और कम प्रोविजनिंग की वजह से मुनाफे में यह बढ़त देखी गई है। इसके साथ ही आज ऑटो कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी मूवमेंट दिखेगा। अप्रैल महीने के सेल्स डेटा आने के बाद इन शेयरों पर बाजार की पैनी नजर रहने वाली है।
टाटा पावर की रिन्यूएबल विंग ने करीब 6,500 करोड़ रुपये के नए इन्वेस्टमेंट को मंजूरी दी है। कंपनी अब सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने के लिए जरूरी सामान का प्रोडक्शन खुद करने की तैयारी में है। वहीं वोडाफोन आइडिया को लेकर खबर है कि सरकार ने उसका एजीआर बकाया 64,046 करोड़ रुपये तय किया है। इसके अलावा सीमेंस को अपनी ग्रुप कंपनी से 1,825 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है और एनसीसी को भी अप्रैल में करीब 1,703 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स हासिल हुए हैं।
आज नतीजों का सीजन काफी व्यस्त रहने वाला है। टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, अंबुजा सीमेंट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एक्साइड इंडस्ट्रीज जैसी कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। इसके साथ ही बैंक ऑफ इंडिया ने 7,500 करोड़ रुपये का कैपिटल जुटाने के प्लान को मंजूरी दी है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs