मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड May 20, 2026, 18:54 IST
सारांश
Q4 Results: आज ऑटो सेक्टर की Samvardhana Motherson International, फुटवियर कंपनी Metro Brands और आईवियर कंपनी Lenskart Solutions भी अपने नतीजे घोषित कर रही है।

Q4 Results: IRB Infrastructure Developers और Whirlpool of India के भी नतीजे आज जारी हो रहे हैं।
इसके अलावा ऑटो सेक्टर की Samvardhana Motherson International, फुटवियर कंपनी Metro Brands और आईवियर कंपनी Lenskart Solutions भी अपने नतीजे घोषित कर रही है। दूसरी ओर IRB Infrastructure Developers, Ola Electric Mobility, Whirlpool of India, Medplus Health Services और JK Lakshmi Cement जैसी कंपनियां भी आज अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं।
Whirlpool ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 33 फीसदी घटकर 80 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल यह 119 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 8.8 फीसदी बढ़कर 2,180 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 2004 करोड़ रुपये था।
Jubilant Foodworks के भी तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 फीसदी घटकर 42.6 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 49.5 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 6.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1679.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पहले 1579 करोड़ रुपये था।
Lenskart Solutions ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 8.49% की गिरावट दर्ज की, जो ₹200.28 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹218.88 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.62% बढ़कर ₹2515.7 करोड़ हो गया।
Ola Electric ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (Q4) में अपना कंसोलिडेटेड घाटा कम करके ₹500 करोड़ कर लिया है, जबकि एक साल पहले यह घाटा ₹870 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) आधार पर 56.62% गिरकर ₹265 करोड़ रह गया।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने मार्च तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 30.87% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹1957.74 करोड़ रहा। एक साल पहले यह मुनाफा ₹1,495.9 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.42% बढ़कर ₹51101.11 करोड़ हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर ₹10 के डिविडेंड की सिफारिश की है।
Samvardhana Motherson ने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹1,497 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹1,024 करोड़ था। इसका रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹34,304 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹31,409 करोड़ था। कंपनी का EBITDA 24.6% बढ़कर ₹3,792 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹3,044 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन 11.1% रहा, जो पिछले साल 9.7% था।
IRB Infrastructure Developers ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 37.97% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले के ₹214.72 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹296.25 करोड़ हो गया। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.34% गिरकर ₹1,927 करोड़ रह गया।
Amagi Media के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 4.2 फीसदी बढ़कर 19.7 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू भी 5 फीसदी घटकर 249 करोड़ रुपये पर आ गया।
Grasim Industries के शेयरों में नतीजों से पहले गिरावट नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 1 फीसदी लुढ़ककर 2909.25 रुपये के भाव पर आ गया है।
Ola Electric Mobility के शेयरों में नतीजों से पहले खरीदारी हो रही है। आज इसमें 1.75 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक BSE पर 37.23 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख