return to news
  1. Bharat Coking Coal के बोर्ड मीटिंग की तारीख टली, अब इस दिन घोषित हो सकते हैं नतीजे

मार्केट न्यूज़

Bharat Coking Coal के बोर्ड मीटिंग की तारीख टली, अब इस दिन घोषित हो सकते हैं नतीजे

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 11:52 IST

सारांश

Bharat Coking Coal के मुताबिक बोर्ड मीटिंग टालने का फैसला कुछ ऐसी परिस्थितियों के चलते लिया गया है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जानी थी।

शेयर सूची

BCCL

BCCL ने स्पष्ट किया है कि मीटिंग रद्द नहीं की गई है, बल्कि केवल नई तारीख पर शिफ्ट की गई है।

Bharat Coking Coal Limited (BCCL) ने अपनी बोर्ड मीटिंग टाल दी है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 18 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक अब 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसका मतलब है कि अब मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा 2 अप्रैल को की जाएगी। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.87 फीसदी की गिरावट दिख रही है और यह 35.44 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 16509 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharat Coking Coal ने फाइलिंग में दी जानकारी

Bharat Coking Coal के मुताबिक बोर्ड मीटिंग टालने का फैसला कुछ ऐसी परिस्थितियों के चलते लिया गया है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार और मंजूरी दी जानी थी।

BCCL ने स्पष्ट किया है कि मीटिंग रद्द नहीं की गई है, बल्कि केवल नई तारीख पर शिफ्ट की गई है। निवेशकों के लिए इसका मतलब है कि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अब थोड़ी देरी से सामने आएंगे।

IPO निवेशकों को बंपर रिटर्न

Bharat Coking Coal के शेयरों ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। यह आईपीओ 23 रुपये के भाव पर आया था और यह इश्यू प्राइस से 57% ऊपर चढ़ गया है। यह स्टॉक 19 जनवरी को NSE पर ₹45 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ था। NSE के डेटा के अनुसार इस इश्यू को 146.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। ऑफर किए गए 7,91,69,000 शेयरों के मुकाबले इसके लिए 50,95,55,58,000 शेयरों की बोलियां मिली थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख