return to news
  1. Q4 Results April 16: Wipro, HDFC Life समेत 14 कंपनियां आज देंगी कमाई का ब्योरा, यहां चेक करें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Q4 Results April 16: Wipro, HDFC Life समेत 14 कंपनियां आज देंगी कमाई का ब्योरा, यहां चेक करें डीटेल्स

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 09:04 IST

सारांश

Q4 Results on April 16: अप्रैल में तमाम कंपनियां पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित कर रही हैं। इस लिस्ट में आज विप्रो समेत कुल 14 कंपनियां हैं। एक नजर डालते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियां आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित करेंगी?

शेयर सूची

WIPRO
--
HDFCLIFE
--
Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियों के चौथे तिमाही के नतीजे आने हैं?

Q4 Results: पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर में कंपनियां का कैसा प्रदर्शन रहा, Q4 में किस कंपनी ने कितना मुनाफा कमाया और कितना घाटा झेला, इसका ब्योरा देने का समय चल रहा है। इस क्रम में आज यानी कि 16 अप्रैल को कुल 14 कंपनियां अपने चौथे तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली हैं। इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। जैसे कि आईटी कंपनी विप्रो, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी और वारी रिन्यूएबल टेक्नॉलिजीज पिछले फाइनेंशियल ईयर के आखिरी क्वार्टर के अपने नतीजे आज जारी करेंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इनके अलावा सिगरेट निर्माता वीएसटी इंडस्ट्रीज, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी एसजी फिनसर्व, बासमती चावल निर्माता अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स, फिल्म प्रोडक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी वाशु भगनानी इंडस्ट्रीज, ग्लोबल एक्सपर्ट नेटवर्क इनफोलियन रिसर्च सर्विसेज, प्रीमियम ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल सर्विस प्रोवाइडर लॉयड्स लक्जरीज और रियल एस्टेट कंपनी रोजलैब्स फाइनेंस भी आज चौथी तिमाही की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करेंगी।

एक नजर सारी कंपनियां के नाम पर

Wipro

HDFC Life Insurance Company

HDFC Asset Management Company

Angel One

Crisil

Waaree Renewable Technologies

VST Industries

Alok Industries

SG Finserve

Amir Chand Jagdish Kumar Exports

Vashu Bhagnani Industries

Lloyds Luxuries

Infollion Research Services

Roselabs Finance

कैसा रहा था HDB Financial Services का तिमाही नतीजा?

15 अप्रैल को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का 31 मार्च, 2026 को खत्म क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 41.4% की वृद्धि के साथ 751 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की एनबीएफसी ब्रांच को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च पीरियड में 531 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। पूरे 2025-26 वित्त वर्ष के लिए, कंपनी शुद्ध मुनाफा 17% की वृद्धि के साथ 2,544 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,176 करोड़ रुपये रहा था। 31 मार्च, 2026 को कंपनी द्वारा दिया गया कुल ऋण 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, जो एक साल पहले लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये था। यानी इसमें 10.9% की वृद्धि दर्ज हुई। 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 2,399 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले 1,973 करोड़ रुपये थी, जो 21.6% की वृद्धि है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख