return to news
  1. Q4 Results Highlights (April 24): RIL का मुनाफा 13% घटा, L&T Finance समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (April 24): RIL का मुनाफा 13% घटा, L&T Finance समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

6 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 20:23 IST

सारांश

आज मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी करने वाली अन्य कंपनियों में Mangalore Refinery and Petrochemicals, Atul, Chennai Petroleum Corporation, Supreme Petrochem, Zensar Technologies और Can Fin Homes भी शामिल हैं।

Q4 Results

Q4 Results: आज Hindustan Zinc और Shriram Finance के भी मार्च तिमाही के नतीजे आ रहे हैं।

Q4 Results Live: FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन जारी है। आज 24 अप्रैल को कई छोटी-बड़ी कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से लेकर Adani Green Energy और Lodha Developers जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा आज Hindustan Zinc, Shriram Finance, L&T Finance, IndusInd Bank और Mahindra and Mahindra Financial Services भी नतीजे जारी कर रही हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी करने वाली अन्य कंपनियों में Mangalore Refinery and Petrochemicals, Atul, Chennai Petroleum Corporation, Supreme Petrochem, Zensar Technologies, Can Fin Homes, Jayaswal Neco Industries, Tanla Platforms, Raghav Productivity Enhancers, Wendt (India) और Vinyl Chemicals (India) जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।

07:50 PM: O2C बिजनेस का क्या है अपडेट?

RIL के Oil-to-Chemicals (O2C) बिजनेस में रेवेन्यू बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 1.62 लाख करोड़ रुपये और पिछले साल 1.65 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, इस सेगमेंट का EBITDA घटकर 14,520 करोड़ रुपये रह गया। पिछली तिमाही में यह 16,507 करोड़ रुपये था। इसका प्रॉफिट मार्जिन घटकर 7.9% रह गया।

07:45 PM: RIL का मुनाफा 13% घटा

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी नेट प्रॉफिट 12.55% फीसदी घटकर ₹16,971 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹19,407 करोड़ का मुनाफा कमाया था। RIL का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर ₹2.94 लाख करोड़ हो गया, जबकि दिसंबर तिमाही में यह ₹2.65 लाख करोड़ और पिछले साल की इसी अवधि में ₹2.61 लाख करोड़ था।

07:03 PM: L&T Finance का मुनाफा 27% बढ़ा

L&T Finance ने जनवरी-मार्च FY26 तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 26.79% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह मुनाफा एक साल पहले के ₹636.17 करोड़ से बढ़कर ₹806.63 करोड़ हो गया। L&T फाइनेंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹10 की फेस वैल्यू पर ₹2.75 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।

05:27 PM: Mahindra Financial का मुनाफा 55% उछला

महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में ₹872.98 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹563.14 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 55.02% ज्यादा है। महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए, ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹7.50 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफाारिश की है।

05:20 PM: IndusInd Bank मुनाफे में लौटा, डिविडेंड का भी ऐलान

IndusInd Bank ने Q4 FY26 में ₹532.71 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक को ₹2235.99 करोड़ का घाटा हुआ था। IndusInd Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹1.50 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

04:22 PM: DCB Bank का PAT 16% बढ़ा

DCB Bank ने मार्च 2026 को खत्म हुए तीन महीनों में अपने PAT में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹205.65 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹177.07 करोड़ था। बैंक ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹1.45 का डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।

04:20 PM: Shriram Finance का मुनाफा 41% बढ़ा

Shriram Finance ने मार्च तिमाही में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 40.86% की बढ़ोतरी दर्ज की और यह बढ़कर ₹3,013.57 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹2,139.39 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.20% बढ़कर ₹12,508.72 करोड़ हो गया।

श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए, ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹6 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई है।

02:31 PM: Hindustan Zinc के नतीजे घोषित, डिविडेंड का भी ऐलान

हिंदुस्तान जिंक ने मार्च तिमाही के अपने नेट प्रॉफिट में 67.59% की बढ़ोतरी दर्ज की। कंसोलिडेटेड लेवल पर यह मुनाफा ₹5,033 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹3,003 करोड़ था। Q4 FY26 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 49.04% बढ़कर ₹13,544 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹9,087 करोड़ था।

हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹11 प्रति इक्विटी शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह डिविडेंड ₹2 प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर 550% है और इसकी कुल राशि ₹4,648 करोड़ है।

02:28 PM: Adani Green Energy का मुनाफा 73% उछला

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 72.60 फीसदी बढ़कर ₹397 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹230 करोड़ था। अदाणी ग्रीन एनर्जी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 13.69% बढ़कर ₹3,727 करोड़ हो गया। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर 30 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है।

01:35 PM: Organic Recycling Systems का मुनाफा 46% उछला

ऑर्गेनिक रीसाइक्लिंग सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में 46% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह मुनाफा ₹12.98 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹8.89 करोड़ था।

01:31 PM: Chennai Petroleum Corporation का मुनाफा 202%

बढ़ा

चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड PAT में 202.56% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले के ₹469.93 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹1,421.85 करोड़ हो गया। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10/- की फ़ेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹54 के डिविडेंड का ऐलान किया है।

12:03 PM: Lodha Developers करीब 2% टूटा

Lodha Developers के शेयरों में भी आज गिरावट नजर आ रही है। यह शेयर करीब 2 फीसदी टूटकर BSE पर 841.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 84,019.11 करोड़ रुपये है।

11:57 AM: Adani Green का शेयर 4% लुढ़का

Adani Green Energy के शेयरों में आज बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। कंपनी एक तरफ मार्च तिमाही के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ इसका शेयर करीब 4.40 फीसदी टूटकर 1161.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है।

11:46 AM: RIL के शेयरों में नतीजों से पहले दबाव

Reliance Industries (RIL) के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले कमजोरी नजर आ रही है। यह शेयर BSE पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 1333.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 18.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख