return to news
  1. Stock Market: IT शेयरों में भारी बिकवाली, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से आज फिर गिरा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT शेयरों में भारी बिकवाली, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से आज फिर गिरा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 11:04 IST

सारांश

Stock Market: विदेशी निवेशक यानी FII लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। गुरुवार को FIIs ने लगातार 3254 करोड़ रुपये की बिकवाली की। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर तो असर पड़ता ही है, इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी गिरावट आती है।

Stock Market

Stock Market: बाजार पर इस समय कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का भी दबाव है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 अप्रैल को लगातार तीसरे कारोबारी दिन बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 700 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 76829.10 के स्तर पर आ गया। इसके अलावा Nifty 50 भी करीब 230 अंक लुढ़ककर 23,944.10 के लेवल तक आ गया। पिछले तीन दिनों में Sensex में करीब 2290 अंक या 2.90 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट के लिए अमेरिका-ईरान टेंशन और क्रूड ऑयल में उछाल जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

FII की बिकवाली

विदेशी निवेशक यानी FII लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। गुरुवार को FIIs ने लगातार 3254 करोड़ रुपये की बिकवाली की। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर तो असर पड़ता ही है, इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी गिरावट आती है।

कच्चा तेल हुआ महंगा

बाजार पर इस समय कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का भी दबाव है। ब्रेंट क्रूड लगभग 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। मध्य पूर्व में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में सप्लाई रुकने की आशंका के कारण तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर अनिश्चितता भी बाजार की दिशा तय कर रही है।

IT शेयरों ने भी बनाया दबाव

आईटी सेक्टर की कमजोरी भी बाजार गिरने की बड़ी वजह बन रही है। बड़ी आईटी कंपनियों के कमजोर आउटलुक के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है। Infosys, TCS और HCL Tech जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली। Nifty IT इंडेक्स में आज करीब 3.5 फीसदी से ज्यादा नीचे चला गया।

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी

अमेरिकी बाजार रात में गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक तनाव और कंपनियों के मिले-जुले नतीजों को लेकर चिंतित रहे। हालांकि इजरायल-लेबनान सीजफायर बढ़ने की खबर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तेल की ऊंची कीमतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई हैं।

सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में NSE पर सभी इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा गिरावट IT इंडेक्स में है और यह 3.5 फीसदी तक टूट गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स समेत सभी सेक्टर्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा आज कई बड़े शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। Infosys, TCS, RIL और HDFC Bank समेत ज्यादातर बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते बाजार में गिरावट आ गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख