return to news
  1. Q4 Results: इंफोसिस, टाटा कैपिटल और अडानी एनर्जी समेत 29 कंपनियां जारी करेंगी मार्च तिमाही के नतीजे, शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: इंफोसिस, टाटा कैपिटल और अडानी एनर्जी समेत 29 कंपनियां जारी करेंगी मार्च तिमाही के नतीजे, शेयरों पर रहेगी नजर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 09:37 IST

सारांश

Q4 Results: फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर यानी कि 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा, इसका ब्योरा देने का समय चल रहा है। इसी क्रम में आज भी तमाम कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी करने वाली हैं।

शेयर सूची

INFY
--
TATACAP
--
ADANIENSOL
--
Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियां FY26 के चौथे क्वार्टर के नतीजे घोषित करेंगी?

शेयर मार्केट में आज का दिन काफी खास होने वाला है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में आज कुछ बड़े नाम शामिल हैं। इंफोसिस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन्स, टाटा कैपिटल और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां आज FY26 के आखिरी क्वार्टर के फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी करने वाली हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इनके अलावा ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स सप्लायर सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, फाइनेंशियल सर्विस ग्रुप चॉइस इंटरनेशनल, म्यूचुअल फंड मैनेजर यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी, पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, टेक्नोलॉजी फर्म साइएंट, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), ज्वैलरी रिटेलर ब्लूस्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल, म्यूजिक लेबल टिप्स म्यूजिक, सोलर ईपीसी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी और इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स कंपनी महिंद्रा लॉजिस्टिक्स सहित अन्य कंपनियां भी आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी Q4 नतीजे?

Infosys Ltd

Adani Energy Solutions Ltd

Union Bank of India Ltd

Tata Capital Ltd

LTM Ltd

Aditya Birla Sun Life AMC Ltd

Himadri Speciality Chemical Ltd

CIE Automotive India Ltd

Choice International Ltd

UTI Asset Management Company Ltd

Indian Energy Exchange Ltd

Cyient Ltd Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd

Bluestone Jewellery and Lifestyle Ltd

Tips Music Ltd

Sterling and Wilson Renewable Energy Ltd

Mahindra Logistics Ltd

Onix Solar Energy Ltd

Rajesh Power Services Ltd

Aurum Proptech Ltd

Hindustan Composites Ltd

Khaitan Chemicals and Fertilizers Ltd

EMA Partners India Ltd

PH Capital Ltd

Gujarat Hotels Ltd

Toyam Sports Ltd

Morarka Finance Ltd

Sumeru Industries Ltd

Jonjua Overseas Ltd

कैसे रहे ट्रेंट के Q4 नतीजे?

बुधवार को, रिटेल कंपनी ट्रेंट ने मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड कर पश्चात लाभ (Profit after tax, PAT) में 32.57% की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले साल के इसी क्वार्टर के 311.6 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 413.1 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशन से रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2026 के चौथे क्वार्टर में 19.23% बढ़कर 5,027.99 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल के इसी पीरियड में यह 4,216.94 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख