return to news
  1. Jio Financial Share Price: एलियांज ग्रुप के साथ इंश्योरेंस सेक्टर में जॉइंट वेंचर का ऐलान, शेयरों में एक्शन की उम्मीद

मार्केट न्यूज़

Jio Financial Share Price: एलियांज ग्रुप के साथ इंश्योरेंस सेक्टर में जॉइंट वेंचर का ऐलान, शेयरों में एक्शन की उम्मीद

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 23, 2026, 08:19 IST

सारांश

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 22 अप्रैल यानी कि कल 1.62% यानी कि 3.80 रुपये बढ़कर 238.40 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। इस डील के जरिये उस साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया है, जिसकी घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी।

शेयर सूची

JIOFIN
--
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

जियो फाइनेंशियल, एलियांज ग्रुप बनाएंगे इंश्योरेंस कारोबार के लिए जॉइंट वेंचर

Jio Financial Services Shares: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और जर्मनी के एलियांज ग्रुप ने बुधवार को तेजी से बढ़ते इंडियन इंश्योरेंस सेक्टर में सर्विसेज देने के लिए 50:50 की हिस्सेदारी वाला एक प्राइमरी इंश्योरेंस जॉइंट वेंचर बनाने के लिए पक्का समझौता किया है। यह जॉइंट वेंचर साधारण इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सर्विसेज देगा। इसके बाद आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों पर नजर टिकी रहेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 22 अप्रैल यानी कि कल 1.62% यानी कि 3.80 रुपये बढ़कर 238.40 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। इस डील के जरिये उस साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया है, जिसकी घोषणा पहली बार जुलाई 2025 में की गई थी। यह घोषणा एलियांज ग्रुप द्वारा बजाज फिनसर्व के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने के तुरंत बाद की गई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब से यह जॉइंट वेंचर शुरू करेगा भारत में अपना संचालन?

एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया कि यह साझेदारी दो अत्यधिक भरोसेमंद फाइनेंशियल सर्विस ब्रांड्स को एक साथ लाएगी, जो भारत के लोगों और बिजनेसों की खास जरूरतों के हिसाब से नए और सुलभ सुरक्षा सॉल्यूशन्स देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें कहा गया कि भारत में ग्राहकों को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) की व्यापक डिजिटल पहुंच और भारतीय बाजार की गहरी समझ और एलियांज के उच्च गुणवत्ता वाले इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स और विशेषज्ञता के कॉम्बिनेशन का फायदा मिलेगा। बयान के मुताबिक जरूरी वैधानिक और नियामक मंजूरी मिलने के बाद यह जॉइंट वेंचर अपना परिचालन शुरू करेगा। साथ ही, जेएफएसएल और एलियांज भारत में लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए एक अलग बाध्यकारी समझौते पर भी काम कर रहे हैं।

क्या बोले मुकेश और आकाश अंबानी?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इंश्योरेंस केवल एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह वह नींव है जिस पर परिवार आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य बनाते हैं और बिना किसी डर के अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा, '2047 तक सभी के लिए बीमा एक राष्ट्रीय मिशन है, और जिस भी संस्थान को भारतीय लोगों का भरोसा मिला है, उसका कर्तव्य है कि वह इसे पूरा करे। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध है।' जियो फाइनेंशियल के प्रवर्तक अंबानी ने कहा, 'मेरा मानना है कि जियो की बेजोड़ डिजिटल उपभोक्ता पहुंच और एलियांज की गहरी ग्लोबल इंश्योरेंस विशेषज्ञता का कॉम्बिनेशन बहुत मजबूत है।'

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख