return to news
  1. Q2 Results Live: Bajaj Finserv का मुनाफा 23% उछला, SBI, NSE समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: Bajaj Finserv का मुनाफा 23% उछला, SBI, NSE समेत कई कंपनियों के नतीजे जल्द

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 03, 2026, 12:57 IST

सारांश

आज Multi Commodity Exchange of India (MCX), Linde India, Gujarat Fluorochemicals, Authum Investment & Infrastructure, AIA Engineering, Inox India और Vijaya Diagnostic Centre जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2

आज Northern Arc Capital और Lux Industries के भी तिमाही नतीजे आ रहे हैं।

Q2 Results Live: FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 03 नवंबर को भी जारी है। आज कई बड़ी दिग्गज कंपनियां जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर रही है। इनमें State Bank of India (SBI), National Stock Exchange of India (NSE), Bajaj Finserv, Solar Industries, Bajaj Holdings & Investment, Lloyds Metals and Energy और Lupin जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज Multi Commodity Exchange of India (MCX), Linde India, Gujarat Fluorochemicals, Authum Investment & Infrastructure, AIA Engineering, Inox India, Vijaya Diagnostic Centre, Graphite India, Mahanagar Gas, Fractal Analytics, Bata India, GNG Electronics, Embassy Developments, V2 Retail, Novartis India, Northern Arc Capital और Lux Industries भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

12:57 PM: Bajaj Finserv का मुनाफा 23% उछला

Bajaj Finserv ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.9% बढ़कर ₹2,757 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹2,244 करोड़ था। कंपनी का AUM सालाना 26% बढ़कर ₹5.84 लाख करोड़ हो गया है। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 23.6% बढ़कर ₹13335 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल ₹10785 करोड़ थी।

12:45 PM: Zydus Wellness को ₹5 करोड़ का मुनाफा

30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में जाइडस वेलनेस ने 5.1 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 52.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

12:19 PM: Jyoti CNC Automation का मुनाफा लुढ़का

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.11% घटकर ₹72.58 करोड़ रह गया, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में ₹85.50 करोड़ था।

12:16 PM: NSE में खरीदारी

NSE के शेयरों में भी आज तेजी दिख रही है। नतीजों से पहले यह स्टॉक BSE पर 0.86 फीसदी बढ़कर 1794.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 4.44 लाख करोड़ रुपये है।

12:02 PM: SBI का शेयर 1% चढ़ा

SBI के शेयरों में सितंबर तिमाही के नतीजों से पहले खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 1 फीसदी बढ़कर 996.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप बढ़कर 9.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories