return to news
  1. BLS Polymers के शेयरों धमाकेदार लिस्टिंग, 241 गुना सब्सक्रिप्शन के पीछे क्या है खास?

मार्केट न्यूज़

BLS Polymers के शेयरों धमाकेदार लिस्टिंग, 241 गुना सब्सक्रिप्शन के पीछे क्या है खास?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 03, 2026, 09:46 IST

सारांश

BLS Polymers की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी। कंपनी कस्टमाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड तैयार करती है, जिन्हें ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग ग्रेड और विशेषताओं में बनाया जाता है।

BLS पॉलीमर्स लिमिटेड

BLS Polymers IPO की पूरी जानकारी (Photo: Shutterstock)

आज बीएलएस पॉलीमर्स लिमिटेड के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला था ऐसे में इसकी लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई थीं। बीएलएस पॉलीमर्स लिमिटेड के शेयर 65.33% प्रीमियम यानी कि 98 रुपये के प्रॉफिट के साथ 248 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी पॉलिमर कंपाउंड बनाने के कारोबार में एक्टिव है। इसके प्रोडक्ट्स बिजली, टेलीकॉम, रेलवे, पानी और तेल-गैस पाइपलाइन जैसे अहम सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से वायर और केबल की इंसुलेशन, जैकेटिंग के साथ-साथ पाइपलाइन को जंग से बचाने वाली कोटिंग के लिए जरूरी सामग्री तैयार करने से जुड़ा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी का बिजनेस मॉडल और कारोबार

बीएलएस पॉलीमर्स की स्थापना 1991 में हुई थी। कंपनी कस्टमाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड तैयार करती है, जिन्हें ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग ग्रेड और विशेषताओं में बनाया जाता है। इसके प्रोडक्ट्स बिजली के तारों, टेलीकॉम केबल, रेलवे नेटवर्क और भूमिगत पाइपलाइन में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी के पास 127 अलग-अलग ग्रेड के प्रोडक्ट्स हैं और यह 190 से अधिक कस्टमर्स को सर्विसेज देती है। कंपनी का मैनुफैक्चरिंग प्लांट गोवा में स्थित है।

BLS पॉलीमर्स आईपीओ का कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन

BLS Polymers का IPO 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक खुला था। कंपनी ने इस IPO के जरिए लगभग 255 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 241.22 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO से जुटाए फंड का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी ने IPO को पूरी तरह फ्रेश इश्यू के रूप में जारी किया है। इसमें OFS यानी पुराने शेयरधारकों द्वारा शेयर बेचने का हिस्सा नहीं था। IPO से मिले फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से तीन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

  • गोवा प्लांट का विस्तार: लगभग 77.56 करोड़ रुपये मौजूदा मैनुफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाने और उत्पादन विस्तार पर खर्च किए जाएंगे।

  • वर्किंग कैपिटल: लगभग 89.50 करोड़ रुपये कंपनी की रोजमर्रा की कारोबारी जरूरतों, कच्चे माल की खरीद और परिचालन खर्चों के लिए इस्तेमाल होंगे।

  • सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य: बची हुई रकम कंपनी की अन्य कारोबारी जरूरतों और विकास योजनाओं पर खर्च की जाएगी।

फ्यूचर फ्लान और ग्रोथ की संभावनाएं

BLS पॉलीमर्स भविष्य में अपने उत्पादन की क्षमता बढ़ाकर बढ़ती औद्योगिक मांग का फायदा उठाना चाहती है। बिजली नेटवर्क के विस्तार, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम सेक्टर और पाइपलाइन परियोजनाओं में पॉलिमर कंपाउंड की मांग बढ़ने से कंपनी के कारोबार को फायदा मिल सकता है।

गोवा प्लांट का विस्तार कंपनी को अधिक उत्पादन और बेहतर सप्लाई क्षमता प्रदान कर सकता है। इसके अलावा कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपने उत्पादों की बिक्री करती है। कंपनी के उत्पादों की मांग इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास से जुड़ी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories