return to news
  1. Q2 Results Live: BHEL का मुनाफा हुआ डबल से भी ज्यादा, Groww समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: BHEL का मुनाफा हुआ डबल से भी ज्यादा, Groww समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 14, 2026, 14:58 IST

सारांश

आज नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Elecon Engineering Company, Raj Tube Manufacturing Company, Aditya Birla Money, Viji Finance, Indus Finance, Emmvee Photovoltaic Power और Hathway Cable and Datacom भी शामिल हैं।

Q2 Results

आज Ceat, Bajaj Consumer Care और Reliance Industrial Infrastructure भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2 Results Live: आज 14 अक्टूबर को 25 से ज्यादा कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इनमें सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), Groww की ऑपरेटर Billionbrains Garage Ventures, Canara Bank और HDB Financial Services जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा ICICI Lombard General Insurance Company, Tata Technologies, Mangalore Refinery and Petrochemicals और Leela Palaces Hotels & Resorts भी अपने वित्तीय नतीजे घोषित कर रही हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

02:45 PM: BHEL को ₹821 करोड़ का मुनाफा

BHEL का मुनाफा Q2 में बढ़कर डबल से भी ज्यादा हो गया है। कंपनी ने ₹821 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह ₹375 करोड़ था। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.8 फीसदी बढ़कर ₹9300 करोड़ हो गया, जो पहले ₹7,512 करोड़ था। कंपनी के नतीजे अनुमान से भी ज्यादा रहे।

12:55 PM: Groww को सितंबर तिमाही में ₹726 करोड़ का मुनाफा

Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 1.2 फीसदी घटकर 726 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं कंपनी की टोटल इनकम पिछली तिमाही से 0.5 फीसदी घटकर 1,541 करोड़ रुपये पर आ गई।

12:22 PM: Canara Bank का मुनाफा 8% उछला

Canara Bank ने FY27 की सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.4 फीसदी बढ़कर 5175 करोड़ रुपये हो गया है। इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 20 फीसदी बढ़कर 11,004 करोड़ रुपये हो गई है।

10:17 AM: Groww के शेयरों में मामूली गिरावट

Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में आज मामूली गिरावट है। यह शेयर BSE पर 0.08 फीसदी लुढ़ककर 193.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

10:15 AM: BHEL के शेयरों में मामूली तेजी

BHEL के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले हल्की तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 0.15 फीसदी बढ़कर 442.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1,54,133.53 करोड़ रुपये है।

10:05 AM:14 अक्टूबर को किन कंपनियों के आएंगे Q2 नतीजे?

14 अक्टूबर को नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। इनमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, होटल, टायर और एफएमसीजी जैसे सेक्टर प्रमुख हैं। आज नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Elecon Engineering Company, Raj Tube Manufacturing Company, Aditya Birla Money, Viji Finance, Indus Finance, Emmvee Photovoltaic Power और Hathway Cable and Datacom भी शामिल हैं। इसके अलावा Ceat, Bajaj Consumer Care, Reliance Industrial Infrastructure, Sonaselection India, Bacil Pharma, Sulabh Engineers & Services, Polycon International और Aurique के नतीजे भी आज घोषित हो रहे हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख